DS NEWS | The News Times India | Breaking News
पाक मंत्री इशाक डार के बयान पर J&K के पूर्व DGP शेष पॉल की आया रिएक्शन, जानें क्या बोले?
India

पाक मंत्री इशाक डार के बयान पर J&K के पूर्व DGP शेष पॉल की आया रिएक्शन, जानें क्या बोले?

Advertisements


पाकिस्तान के विदेश मंत्री और उप प्रधानमंत्री इशाक डार ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बयान दिया है. उन्होंने माना है कि भारत की तरफ से की गई कार्रवाई में नूर खान एयरबेस तबाह हो गया था. इस दौरान कई जवान जख्मी हो गए थे. उनके इस बयान के बाद एक बार फिर पाकिस्तान की पोल खुल गई है. अब उनके बयान पर जम्मू कश्मीर के पूर्व डीजीपी शेष पॉल ने भी प्रतिक्रिया दी है.

‘यह अच्छी बात है कि वो धीरे धीरे मान रहे’

उन्होंने कहा है,’ पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार ने यह बात मानी है कि नूर खान बेस पर मिसाइलों से हमला हुआ था. यह अच्छी बात है, कि वे धीरे-धीरे यह बात मान रहे हैं. लेकिन भारतीय सुरक्षा प्रतिष्ठान (Indian Security Establishment, भारतीय सेना और वायुसेना को पहले दिन से यह सभी कुछ पता था. ऑपरेशन सिंदूर में भारत के हमले में 9 आतंकी कैंप, 11 एयरबेस और 19 विमान क्षतिग्रस्त हुए थे. पाकिस्तान को बहुत बड़ा झटका लगा था. अधिकतर इंटरनेशनल एक्सपर्ट्स ने भी इस बात की पुष्टि की है.’

उन्होंने कहा, यह साबित करता है कि कैसे पूरा पाकिस्तान, आतंकी को स्पॉन्सर्स करने वाले लोग, और खुद आतंकी संगठन डरे हुए हैं. यह दिखाता है कि ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान पर कितना असर डाला है. यह भारत की सफलता कि कैसे आतंकी संगठन और उसको बढ़ावा देने वाले लोग डरे हुए हैं. 

क्या कहा था इशाक डार ने? 
पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने शनिवार को एक प्रेस ब्रीफिंग में अपनी  बात रखी. यह उनकी साल की आखिरी प्रेस ब्रीफिंग थी. उन्होंने पुष्टी की कि भारत ने रावलपिंडी के चकला में उनके नूर खान एयर बेस को निशाना बनाया था. इससे उनके मिलिट्री ठिकाने को नुकसान पहुंचा और वहां तैनात जवान भी घायल हुए. भारत ने 36 घंटों के भीतर पाकिस्तानी इलाके में कई ड्रोन भेजे थे. एक ड्रोन ने मिलिट्री ठिकाने को नुकसान पहुंचाया, जो ऑपरेशन के पैमाने और सटीकता को दिखाता है.





Source link

Related posts

‘ड्रामा नहीं, डिलीवरी होनी चाहिए’, संसद के शीतकालीन सत्र से पहले PM मोदी ने विपक्ष को दी नसीहत

DS NEWS

पुणे: एयरफोर्स स्टेशन में 10वें आर्म्ड फोर्स वेटरन्स डे का आयोजन, पूर्व सैनिकों और शहीदों को दी

DS NEWS

सीपी राधाकृष्णन या सुदर्शन रेड्डी, उपराष्ट्रपति चुनाव में AIMIM किसे करेगी वोट? ओवैसी ने दिया य

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy