DS NEWS | The News Times India | Breaking News
फ्रांस-अमेरिका से लेकर ओमान तक, 2025 में PM मोदी ने किन-किन देशों का किया दौरा?
India

फ्रांस-अमेरिका से लेकर ओमान तक, 2025 में PM मोदी ने किन-किन देशों का किया दौरा?

Advertisements


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

साल 2025 अपने अंत पर है. भारत के लिए यह साल बेहद चुनौतीपूर्ण रहा है. इस साल भारत आतंकी हमले, पाकिस्तान के साथ सैन्य संघर्ष, अमेरिका के साथ टैरिफ विवाद समेत कई अन्य मुद्दों को लेकर उलझा रहा, लेकिन इस दौरान देश ने अपनी विदेश नीति को भी मजबूत किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस साल कुल 23 विदेश दौरे किए और इस दौरान उन्होंने भारतीय हितों का आगे रखा.

पीएम मोदी ने साल 2025 के फरवरी महीने में फ्रांस दौरे के साथ अपनी विदेश यात्रा की शुरुआत की थी और साल के अंत में वो ओमान के यात्रा पर पहुंचे, जहां पीएम मोदी के भव्य और विशेष स्वागत ने भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा को दिखाया. आज हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उन 23 विदेश दौरे के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने वैश्विक स्तर पर भारत के महत्व और प्रतिष्ठा को और बढ़ाया. साथ ही भारत की विदेश नीति को मजबूत किया.

पीएम मोदी के विदेश दौरे से भारत की विदेश नीति को मिली मजबूती-

11-12 फरवरीः पीएम मोदी फ्रांस एआई समिट में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ शामिल हुए. भारत के AI मिशन के बारे में दुनिया को बताया. भारत 2026 में AI समिट का आयोजन करेगा. भारत और फ्रांस के बीच संबंध और प्रगाढ़ हुए. अब भारत फ्रांस के राष्ट्रपति की मेजबानी करेगा.

12-13 फरवरीः अमेरिका दौरा, राष्ट्रपति ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पीएम मोदी का स्वागत किया. दोनों देशों के बीच कई अहम मुद्दों पर सहमति बनी. ट्रंप ने सत्ता में आने के बाद पीएम मोदी को व्हाइट हाउस आमंत्रित किया. इस दौरान एक नई पहल US-India COMPACT की शुरूआत हुई. द्विपक्षीय व्यापार पर मिशन-500 यानि साल 2030 तक 500 बिलियन डॉलर का द्विपक्षीय व्यापार करने का लक्ष्य रखा गया. दोनों नेताओं के बीच BTA (व्यापार समझौते) पर भी बातचीत हुई. India Middle East Europe कॉरिडोर और I2U2 पर भी बातचीत हुई. इसी दौरान तहव्वुर राणा प्रत्यर्पण को मंजूरी भी दी गई.

11-12 मार्चः पीएम मोदी का मॉरीशस का राजकीय दौरा. मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस पर पीएम मोदी मुख्य अतिथि थे. भारत के विजन SAGAR के लिए मॉरीशस महत्वपूर्ण है.

3-4 अप्रैलः BIMSTEC शिखर सम्मेलन के लिए पीएम मोदी का थाईलैंड दौरा. थाईलैंड की पीएम के साथ थाईलैंड-भारत के द्विपक्षीय संबंधों पर भी चर्चा हुई. इसे भारत की Act East पॉलिसी का भी एक अहम हिस्सा माना जा रहा है.

4-6 अप्रैलः पीएम मोदी श्रीलंका के राजकीय दौरे पर. श्रीलंका में नई सरकार के गठन के बाद पीएम मोदी का यह पहला श्रीलंका दौरा था. संकट की घड़ी में भारत श्रीलंका के साथ खड़ा था और First Responders की भूमिका निभाई थी. इस दौरे को Neighbourhood First Policy के तौर पर देखा जा रहा है.

22 अप्रैलः सऊदी के क्राउन प्रिंस के निमंत्रण पर पीएम मोदी का सऊदी अरब का दौरा. इस दौरे से भारत के खाड़ी देशों में मजबूत संबंधों की गवाही मिलती है. इस दौरान मुस्लिम वर्ल्ड लीग के महासचिव ने भी पीएम मोदी से मुलाकात की. क्राउन प्रिंस के साथ भारत-सऊदी अरब रणनीतिक साझेदारी परिषद (SPC) की बैठक की. क्राउन प्रिंस ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा भी की, पीएम मोदी अपना दौरा बीच में छोड़कर ही भारत आए और पहलगाम हमले के बाद लगातार हाई लेवल बैठक की.

15-16 जूनः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का साइप्रस का आधिकारिक दौरा. बीते दो दशकों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री का यह पहला साइप्रस दौरा था. Mediterranean क्षेत्र के लिहाज से यह बहुत ही महत्वपूर्ण दौरा था. ऐसे देश जहां दशकों से कोई पीएम ना गए हों, तो उस देश के साथ संबंधों के दृष्टिकोण से यह काफी अहम दौरा था. साइप्रस ने पहलगाम आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की.

16-17 जूनः जस्टिन ट्रूडो के शासनकाल में भारत और कनाडा के बीच तल्ख रिश्तों के बाद प्रधानमंत्री मोदी का पहला कनाडा दौरा. KANANASKIS में G7 शिखर सम्मेलन में शामिल हुए. कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के निमंत्रण पर यह दौरा किया. इस दौरान भारत और कनाडा के उच्चायुक्त की दोबारा तैनाती पर सहमति बनी. EPTA (Early Progress Trade Agreement) को लेकर भी बातचीत हुई. दोनों देशों के संबंध एक बार फिर से पटरी पर आते नजर आए. इस दौरे के दौरान पीएम मोदी और ट्रंप की फोन पर लंबी बातचीत हुई.

18 जूनः किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री द्वारा यह पहला क्रोएशिया दौरा था. यह दोनों देशों के संबंधों के बीच एक बड़ा माइलस्टोन साबित हुआ. यूरोपियन यूनियन के पार्टनर के साथ संवाद, बातचीत और मेल मुलाकात का बनाए रखने के भारत के प्रतिबद्धता को दर्शाने वाला दौरा माना जा सकता है.

2-3 जुलाईः बीते तीन दशकों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री का पहला घाना दौरा था. भारत और घाना के संबंध को व्यापक रणनीतिक संबंध में तब्दील किया गया. घाना ने अपने राष्ट्रीय सम्मान ‘Officer of the order of the star of Ghana’ से प्रधानमंत्री मोदी को सम्मानित किया. पीएम मोदी ने घाना की संसद को भी संबोधित किया.

3-4 जुलाईः त्रिनिदाद और टोबेगो में पीएम मोदी का आधिकारिक दौरा. 1999 के बाद किसी भारतीय पीएम की यह पहली यात्रा थी. इस दौरान त्रिनिदाद के संयुक्त संसद सत्र को भी पीएम मोदी ने संबोधित किया. ग्लोबल साउथ के मुद्दों पर भी बातचीत हुई. भारत ग्लोबल साउथ के देशों की एक प्रखर आवाज है. पीएम मोदी को त्रिनिदाद और टोबेगो के सबसे उच्चतम नेशनल अवॉर्ड ‘The order of the Republic of Trinidad & Tobago’ से सम्मानित किया गया.

4-5 जुलाईः अर्जेंटीना में पीएम मोदी का आधिकारिक दौरा. पीएम मोदी ने राष्ट्रपति मिलेई के साथ द्विपक्षीय मुलाकात की. इस दौरा भारत और अर्जेंटीना के द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने पर बातचीत हुई. 57 सालों के दरमियान किसी भारतीय प्रधानमंत्री का यह पहला अर्जेंटीना दौरा था. India-MERCOSUR Preferential Trade Agreement के विस्तार पर भी दोनों नेताओं के बीच बातचीत हुई. अर्जेंटीना ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की.

5-8 जुलाईः पीएम मोदी ने ब्राजील का दौरा किया. इस दौरान पीएम मोदी ने रियो डी जेनेरियो शहर में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया. ब्रिक्स देशों ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की, खास बात यह है कि चीन भी ब्रिक्स का हिस्सा है. रियो डी जेनेरियो के बाद पीएम मोदी ब्राजील की राजधानी ब्राजिलिया पहुंचे, जहां उनके राजकीय दौरे की शुरूआत हुई. दोनों देशों के बीच कई अहम समझौते हुए. इस दौरान पीएम का भव्य स्वागत किया गया. अगले पांच सालों में दोनों देशों के द्विपक्षीय व्यापार को 20 बिलियन अमेरिकी डॉलर करने का लक्ष्य रखा.

9 जुलाईः पीएम मोदी नामीबिया के राजकीय दौरे पर पहुंचे. भारत की तरफ से प्रधानमंत्री स्तर का यह तीसरा दौरा था. पीएम मोदी का पहला नामीबिया दौरा था. नामीबिया की संसद को भी संबोधित किया. नामीबिया ने पीएम मोदी को सबसे उच्चतम अवॉर्ड ‘Order the most ancient Welwitschia Mirabilis’ से सम्मानित किया.

23-24 जुलाईः पीएम मोदी का यूके का आधिकारिक दौरा. इस दौरान यूके के प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय मुलाकात हुई. इस दौरान पीएम की किंग चार्ल्स III से मुलाकात हुई. भारत और यूके के बीच India UK Comprehensive Economic and Trade Agreement (CETA) की घोषणा हुई. यह एक बड़ा फैसला माना जा सकता है. दोनों नेताओं में India UK विजन 2035 को स्वीकार किया.

25-26 जुलाईः प्रधानमंत्री मोदी ने मालदीव का राजकीय दौरा किया. इस दौरान मालदीव के राष्ट्रीय दिवस समारोह पर पीएम मोदी मुख्य अतिथि रहे. मालदीव के राष्ट्रपति को भारत की ताकत को समझना ही पड़ा और भारत के साथ आगे बढ़ने पर मजबूर होना पड़ा. भारत की यह बहुत बड़ी कूटनीतिक जीत रही है, क्योंकि इंडिया आउट का नारा लगाने वाले मोईज्जू को मालदीव की जनता का दबाव मानना ही पड़ा और भारत के साथ चलना ही पड़ा.

29-30 अगस्तः पीएम मोदी ने जापान का दौरा किया. इस दौरान पीएम मोदी जापान के पीएम के बीच द्विपक्षीय मुलाकात हुई. 15वें भारत-जापान शिखर सम्मेलन में शिरकत की.

31 अगस्त-1 सितंबरः पीएम मोदी ने 2018 के बाद पहली बार चीन का दौरा किया. राष्ट्रपति शी जिनपिंग के निमंत्रण पर SCO की बैठक में शामिल हुए. इस दौरान रूस के राष्ट्रपति पुतिन के साथ उनकी कार की यात्रा काफी चर्चित रही. भारत और चीन के संबंधों में एक नई शुरूआत देखने को मिली. दोनों देशों के बीच सीधी हवाई यात्रा की शुरुआत पर सहमति बनी. पीएम मोदी ने बॉर्डर इलाकों में शांति और स्थिरता के महत्व पर जोर दिया. कैलाश मानसरोवर यात्रा और टूरिस्ट वीजा पर भी बातचीत हुई. पीएम मोदी ने साल 2026 में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए चीनी राष्ट्रपति को आमंत्रित किया.

11-12 नवंबरः पीएम मोदी ने भूटान का दौरा किया. इस दौरान किंग ऑफ भूटान से मुलाकात हुई. कई अहम प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया. इसी दौरे के भाषण के दौरान पीएम मोदी ने दिल्ली में हुए आतंकी हमले पर दुख जताते हुए कहा कि हम इस हमले को षड्यंत्रकारियों के तह तक जाएंगे.

21-23 नवंबरः पीएम मोदी ने दक्षिण अफ्रीका का दौरा किया. पीएम मोदी ने G20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया. कई राष्ट्राध्यक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठक की.

15-16 दिसंबरः पीएम मोदी ने जॉर्डन का दौरा किया. जॉर्डन के किंग से पीएम मोदी की द्विपक्षीय मुलाकात हुई. पीएम मोदी का यह दौरा क्षेत्रीय कूटनीति और रणनीति के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है.

16-17 दिसंबरः पीएम मोदी ने इथोपिया का दौरा किया. इथोपिया ने पीएम मोदी को सर्वोच्च पुरस्कार से नवाजा. ‘Great Honor Nishan of Ethiopia’ से पीएम मोदी को सम्मानित किया गया. इस दौरान दोनों देशों के संबंधों को रणनीतिक साझेदारी का दर्जा दिया गया.

17-18 दिसंबरः पीएम मोदी ने ओमान का दौरा किया. ओमान के सुल्तान से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच FTA (CEPA) का ऐलान हुआ. भारतीय मूल के लोगों को पीएम मोदी ने संबोधित किया. खाड़ी के देशों के साथ भारत के संबंधों को और मजबूत होते हुए देखा जा सकता है.

यह भी पढ़ेंः ‘ऑपरेशन सिंदूर, इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन और राम मंदिर में…’, मन की बात में PM मोदी ने गिनाई 2025 में भारत की उपलब्धियां



Source link

Related posts

43 कॉल, 200 से ज्यादा मैसेज… आतंकी डॉक्टरों को लेकर सनसनीखेज खुलासे, जानें धमाके के बाद प्लान

DS NEWS

तेलंगाना में राजनीतिक सरगरमी तेज, जुबली हिल्स विधानसभा उपचुनाव के लिए मैदान में उतरे 58 उम्मीदव

DS NEWS

‘देश के 44 फीसदी शहर गंभीर…’, वायु प्रदूषण को लेकर जयराम रमेश का मोदी सरकार पर हमला

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy