DS NEWS | The News Times India | Breaking News
उन्नाव रेप केसः संसद के बाहर प्रदर्शन, पुलिस ने योगिता भयाना और मुमताज पटेल समेत कई प्रदर्शनकार
India

उन्नाव रेप केसः संसद के बाहर प्रदर्शन, पुलिस ने योगिता भयाना और मुमताज पटेल समेत कई प्रदर्शनकार

Advertisements


उन्नाव रेप केस में दोषी ठहराए जा चुके पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को दिल्ली हाई कोर्ट से जमानत दिए जाने के विरोध में संसद भवन के बाहर प्रदर्शन कर रहीं सामाजिक कार्यकर्ता योगिता भयाना और कांग्रेस नेता मुमताज पटेल को कई प्रदर्शनकारियों के साथ दिल्ली पुलिस ने शनिवार (27 दिसंबर, 2025) को हिरासत में ले लिया है. 

यह प्रदर्शन दिल्ली हाई कोर्ट के उस आदेश के विरोध में किया जा रहा है, जिसमें दोषी करार दिए जाने के बाद कुलदीप सिंह सेंगर की आजीवन कारावास की सजा को निलंबित कर दिया गया और 2019 में ट्रायल कोर्ट की ओर से सुनाई गई सजा के खिलाफ उनकी अपील की सुनवाई लंबित रहने तक सेंगर को जमानत दे दी गई.

सोशल मीडिया पर योगिता ने पोस्ट की तस्वीरें

योगिता भयाना ने शनिवार (27 दिसंबर, 2025) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कुछ तस्वीरों के साथ एक पोस्ट शेयर किया. पोस्ट में योगिता भयाना कांग्रेस नेता मुमताज पटेल के साथ संसद भवन के बाहर विरोध प्रदर्शन करतीं नजर आ रहीं हैं.

वहीं, उन्होंने अपने पोस्ट में कहा, ‘संसद भवन के बाहर धरने पर बैठना कोई शौक नहीं, मजबूरी है. जब बेटियों को न्याय नहीं मिलता, तब आवाज बनना जरूरी हो जाता है. अंकिता भंडारी हो या उन्नाव की बेटी.’ उन्होंने आगे कहा, ‘न्याय एक नाम नहीं, हर बेटी का हक है. चुप्पी अपराध है, संघर्ष जरूरी है.’

दिल्ली हाई कोर्ट के बाहर भी किया विरोध प्रदर्शन

सामाजिक कार्यकर्ता योगिता भयाना ने कुलदीप सेंगर को जमानत दिए जाने के विरोध में शुक्रवार (26 दिसंबर, 2025) को दिल्ली हाई कोर्ट के परिसर के बाहर भी विरोध प्रदर्शन किया था. इस दौरान प्रदर्शन में महिला अधिकार कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों से जुड़ी महिलाओं और विभिन्न समूहों के प्रतिनिधिओं ने भी हिस्सा लिया. इस प्रदर्शन के चलते दिल्ली हाई कोर्ट के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए. मौके पर बड़ी संख्या में दिल्ली पुलिस के जवान और सुरक्षा कर्मी वाहनों के साथ तैनात दिखाई दिए थे.

यह भी पढ़ेंः ‘बिना फैक्ट जाने दखल न दें’, कर्नाटक बुलडोजर एक्शन पर बोले केरल CM तो डीके शिवकुमार ने दी नसीहत





Source link

Related posts

तमिलनाडु में डीएमके की कांग्रेस को 32 सीटों की पेशकश, पार्टी ने राहुल गांधी को भेजा प्रस्ताव

DS NEWS

‘तेज हवाएं, बारिश और ओले…’ 24 घंटे में यूपी-दिल्ली समेत देश में बदलेगा मौसम, IMD की चेतावनी

DS NEWS

…तो क्या घुसपैठियों को वोट डालने का हक देना चाहिए? SIR पर सुनवाई में क्यों ऐसा बोला SC

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy