DS NEWS | The News Times India | Breaking News
इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती, फिर जबरन प्रेम का दबाव और सरेआम कर दिया हमला; जानें फिर क्या हुआ?
India

इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती, फिर जबरन प्रेम का दबाव और सरेआम कर दिया हमला; जानें फिर क्या हुआ?

Advertisements


बेंगलुरु शहर के साउथ-वेस्ट डिविजन अंतर्गत केंगेरी उप-विभाग में एक युवती के उत्पीड़न और उससे मारपीट का मामला सामने आया है. बेंगलुरु सिटी पुलिस ने इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती कर युवती को लगातार परेशान करने और सरेआम हमला करने के आरोप में एक युवक को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है.

बेंगलुरु पुलिस के अनुसार आरोपी ने ज्ञान भारती थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती से इंस्टाग्राम के जरिए पहचान बनाई. इसके बाद वह आरोपी युवती पर जबरन प्रेम संबंध स्वीकार करने का दबाव डालने लगा. आरोप है कि आरोपी युवती का पीछा करता था और साथ ही गाली-गलौज करता था. इतना ही नहीं युवक पीड़िता को शारीरिक रूप से भी प्रताड़ित करता था. आरोपी की पहचान नवीन कुमार के रूप में हुई है. एफआईआर के अनुसार, नवीन और पीड़िता की पहचान साल 2024 में इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी. इसके बाद दोनों के बीच फोन कॉल और संदेशों के जरिए लगातार संपर्क रहा. 

PG पहुंचकर युवती पर किया हमला
ये घटना 22 दिसंबर 2025 की है. पुलिस ने बताया कि दोपहर करीब 3:20 बजे आरोपी युवती के पेइंग गेस्ट (PG) आवास पर पहुंचा. वहां उसने एक बार फिर युवती पर प्रेम स्वीकार करने का दबाव बनाया और इस दौरान उसके सिर, पीठ और गर्दन पर हमला कर दिया. आरोप है कि इस दौरान उसने युवती के कपड़े खींचे और उसकी शर्ट फाड़ने की कोशिश भी की. वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया.

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
पीड़िता की शिकायत के आधार पर उसी दिन ज्ञान भारती पुलिस स्टेशन में केस नंबर 534/2025 दर्ज किया गया. ये मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS)-2023 की धाराएं 74, 75, 76, 78, 79 और 351(2) के तहत पंजीकृत किया गया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को ट्रैक किया और 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने कहा है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और पीड़िता को आवश्यक कानूनी व सुरक्षा सहायता उपलब्ध कराई जा रही है.

ये भी पढ़ें

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश में वन्यजीव सुरक्षा पर सवाल! सड़क और ट्रेन हादसे में बाघिन और तेंदुए की मौत



Source link

Related posts

वोटिंग से पहले नाराज हो गए उपराष्ट्रपति उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी, किसको फटकारा? ‘आप क्या..’

DS NEWS

‘कुछ दिन के लिए…’, हिंदू त्योहारों पर नॉन-वेज की दुकानें बंद करने को लेकर RSS चीफ मोहन भागवत

DS NEWS

‘भारत विविधता में एकता का देश, हम इसे माता मानते हैं…’, गोरखपुर में बोले सरसंघचालक मोहन भागवत

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy