DS NEWS | The News Times India | Breaking News
भारतीयों के लिए चीन का बड़ा फैसला! शुरू किया ऑनलाइन वीज़ा सिस्टम, नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर
India

भारतीयों के लिए चीन का बड़ा फैसला! शुरू किया ऑनलाइन वीज़ा सिस्टम, नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर

Advertisements


दिल्ली स्थित चीनी दूतावास ने भारतीय पासपोर्ट धारकों को ऑनलाइन वीजा आवेदन की सुविधा प्रदान करने के लिए चीन ने ‘ऑनलाइन वीजा एप्लीकेशन सिस्टम शुरू किया है. यह जानकारी एक सोशल मीडिया रिपोर्ट में सोमवार (22 दिसंबर 2025) को दी गई. शेनझेन स्थित चीनी ऑनलाइन पोर्टल ग्रेटर बे एरिया (GBA) के अनुसार, यह प्रक्रिया पिछली प्रक्रिया की तुलना में आसान है, जिसमें आवेदकों को कई कागजी दस्तावेज भौतिक तौर पर प्रस्तुत करने की आवश्यकता होती थी. 

इससे पहले भारत में चीनी दूतावास ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट ‘वीचैट’ पर घोषणा की थी कि ऑनलाइन वीजा सेवा प्रणाली 22 दिसंबर से शुरू की जाएगी. दूतावास ने कहा था कि चीनी ऑनलाइन वीजा आवेदन प्रणाली को भारत में चीनी दूतावास की ओर से 22 दिसंबर 2025 को आधिकारिक तौर पर शुरू किया जाएगा .उसने कहा कि आवेदक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरने और आवेदन सामग्री अपलोड कर सकते हैं.  

चीनी पेशेवरों के लिए व्यावसायिक वीजा

ग्रेटर बे एरिया (GBA) की रिपोर्ट में कहा गया है कि पात्र आवेदक पर्यटक (L), व्यावसायिक (M), छात्र (X) और कार्य (Z) वीजा के लिए इलेक्ट्रॉनिक रूप से फॉर्म भर सकते हैं, दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं और बायोमेट्रिक प्रक्रिया कर सकते हैं. इस महीने की शुरुआत में भारत ने चीनी पेशेवरों के लिए व्यावसायिक वीजा जारी करने की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए कदम उठाए थे. हालांकि, सभी चीनी वीजा आवेदकों के लिए मौजूदा जांच प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

भारतीय यात्रियों के लिए बड़ी राहत

चीनी दूतावास का यह कदम भारतीय यात्रियों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है. अब वीजा आवेदन प्रक्रिया ज्यादा पारदर्शी, तेज और सुविधाजनक हो गई है. आने वाले समय में इससे दोनों देशों के बीच यात्रा और व्यापारिक गतिविधियों में इजाफा देखने को मिल सकता है.

ये भी पढ़ें: बांग्लादेश में दीपू चंद्र दास के दोस्तों ने ही की गद्दारी, लिंचिंग वाली भीड़ में हुए शामिल, सामने आया चौंकाने वाला सच



Source link

Related posts

हाई कोर्ट से कर्नाटक सरकार को बड़ा झटका, प्रियांक खरगे के क्षेत्र में RSS को मिली मार्च करने की

DS NEWS

‘प्रॉफिट में चल रही सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL’, संचार मंत्री सिंधिया ने लोकसभा में दिया जवाब

DS NEWS

एल्गर परिषद मामला: SC के जस्टिस सुंदरेश ने गाडलिंग की जमानत याचिका पर सुनवाई से खुद

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy