DS NEWS | The News Times India | Breaking News
पिता के नाम थी करोड़ों की बीमा पॉलिसी, बेटों ने रची मर्डर की खौफनाक साजिश, जानें पूरा मामला
India

पिता के नाम थी करोड़ों की बीमा पॉलिसी, बेटों ने रची मर्डर की खौफनाक साजिश, जानें पूरा मामला

Advertisements


तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिला से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां बीमा की रकम हड़पने के लिए बेटों ने अपने ही पिता की सांप से कटवाकर हत्या कर दी. मामला जिले के पोथत्तुरपेट क्षेत्र का है. यहां नल्लथिनिरकुलम स्ट्रीट के रहने वाले 56 साल के गणेशन, जो एक सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल में लैब असिस्टेंट के रूप में कार्यरत थे, की 22 अक्टूबर की सुबह घर पर सोते समय सांप के डसने से मौत हो गई थी. घटना की सूचना उनके बेटे ने पोथत्तुरपेट पुलिस को दी थी, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की.

ऐसे हुआ शक, खुल गए सारे राज

जांच के दौरान परिजनों ने गणेशन के नाम पर ली गई करीब तीन करोड़ रुपये की बीमा पॉलिसियों का क्लेम किया. हालांकि, परिवार के अलग-अलग सदस्यों के बयानों में विरोधाभास पाए जाने पर इंश्योरेंस कंपनी को शक हुआ. इसके बाद कंपनी ने नॉर्दर्न जोन के आईजी असरा गर्ग से शिकायत दर्ज कराई. 

मृतक के नाम कई महंगी बीमा पॉलिसी थीं

6 दिसंबर को गठित विशेष जांच टीम ने जब मामले की गहराई से पड़ताल की, तो पूरी साजिश बेनकाब हो गई. पुलिस जांच में सामने आया कि गणेशन के नाम पर कई महंगी बीमा पॉलिसियां थीं. इन्हीं पॉलिसियों की रकम पाने के लिए उनके बेटों मोहनराज और हरिहरन ने अपने साथियों बालाजी (28), प्रशांत (35), नवीन कुमार (28) और दिनकरन (28) के साथ मिलकर यह खौफनाक योजना रची. जांच में यह भी सामने आया कि गणेशन की मौत से एक सप्ताह पहले उन्हें कोबरा सांप ने काटा था. उस वक्त पड़ोसियों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जिससे उनकी जान बच गई थी.

दोबारा सांप ने काटा, परिजनों ने की इलाज में लापरवाही

एक सप्ताह बाद जब उन्हें दोबारा सांप ने काटा, तो परिवार वालों ने इलाज में जानबूझकर देरी की, जिससे उनकी मौत हो गई. पुलिस को संदेह तब और पुख्ता हुआ जब कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स की जांच में सामने आया कि बेटों ने दोस्तों के जरिए सांप का इंतजाम किया था. इसी साजिश के तहत पिता को दो बार सांप से कटवाया गया, ताकि मौत के बाद बीमा की रकम हासिल की जा सके.

फिलहाल पुलिस ने दोनों बेटों सहित कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मामले की आगे की जांच जारी है.



Source link

Related posts

जम्मू में पाकिस्तान से सटे इलाके में दिखे संदिग्ध, सुरक्षाबलों ने इलाके को किया सील, सर्च ऑपरेश

DS NEWS

नीतीश का चेहरा, फ्री बिजली, महिलाओं को 10 हजार… वो फैक्टर, जिनसे NDA ने बिहार में उड़ा दिया ग

DS NEWS

‘बीड़ी-बिहार’ विवाद पर केरल कांग्रेस ने मानी गलती, सियासी बवाल मचा तो लिया ये एक्शन

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy