DS NEWS | The News Times India | Breaking News
एक तरफा मोहब्बत की अजब कहानी! इंस्पेक्टर के प्यार में पागल महिला ने खून से लिख दिया लवलेटर
India

एक तरफा मोहब्बत की अजब कहानी! इंस्पेक्टर के प्यार में पागल महिला ने खून से लिख दिया लवलेटर

Advertisements


कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला के खिलाफ पुलिस इंस्पेक्टर ने पीछा करने, सरकारी काम में बाधा डालने के अलावा उसके साथ रिश्ते बनाने का दवाब डालने का मामला दर्ज कराया है. इंस्पेक्टर को महिला आत्महत्या करने की धमकी भी दे रही थी. पूरे मामले की शिकायत राममूर्ति नगर पुलिस स्टेशन के स्टेशन हाउस ऑफिसर इंस्पेक्टर सतीश जीजे ने दर्ज कराई है. 

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के मुताबिक, पूरा यह मामला अक्टूबर में शुरू हुआ. जब इंस्पेक्टर को अनजान नंबर से ऑफिशियल नंबर पर लगातार वाट्सएप कॉल आने लगे. कॉल करने वाली महिला ने खुद को संजना उर्फ वनजा बताया. उसने इंस्पेक्टर से कहा किया कि वो उनसे प्यार करती है. साथ ही उसने लगातार इंस्पेक्टर को फोर्स भी किया. 

इंस्पेक्टर ने कॉल नजरंदाज किए, लेकिन महिला नहीं मानी

इंस्पेक्टर ने शुरू में इसे एक मजाक समझ, कॉल को नजरंदाज किया, लेकिन महिला ने लगातार कॉल करना जारी रखा. उसका नंबर ब्लॉक कर दिया गया, लेकिन महिला ने अन्य नंबर से भी कॉल करना जारी रखा. महिला ने खुद को कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता बताया, साथ ही वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं से संबंध होने की बात कही. पुलिस को दर्ज शिकायत में बताया गया कि महिला ने प्रमुख राजनेताओं के साथ कई तस्वीरें भी भेंजी और कहा कि अगर उनकी बात नहीं मानी तो अपने राजनीतिक संबंधों का इस्तेमाल करेंगी. बात इतने में ही नहीं थमी, एक बार जब इंस्पेक्टर दफ्तर में नहीं थे, तो महिला कथित तौर पर स्टेशन पहुंच गई और उनकी रिश्तेदार बताकर फूलों का गुलदस्ता और मिठाइयां छोड़ गईं. 

खून से लिखा लव लेटर और आत्महत्या की धमकी

7 नवंबर को भी एक घटना सामने आई. इसमें महिला ने सार्वजनिक शिकायतों के दौरान इंस्पेक्टर के ऑफिस में घुस गई और उन्हें एक लिफाफा थमा दिया. उस लिफाफे के अंदर लव लेटर था, साथ ही एंटी डिप्रेसेंट गोलियों की स्ट्रिप्स और आत्महत्या की धमकी भरा का नोट था. इस नोट में कथित तौर पर दिल का निशान और खून से लिखा संदेश था. इसमें प्यार का इजहार महिला की तरफ से किया गया था. जब जांच की गई तो पता चला कि महिला ने कई इंस्पेक्टर से इस तरह की हरकत पहले भी की थी. इस मामले में महिला को समझाने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस को सफलता हाथ नहीं लगी. 

12 दिसंबर को महिला ने पुलिस स्टेशन आकर जोर से चिल्लान जारी रखा और सभी के सामने इंस्पेक्टर को प्यार का इजहार कर दिया. मना करने पर आत्महत्या और बदनामी की धमकी दी. इससे परेशान होकर इंस्पेक्टर ने शिकायत दर्ज की है. 



Source link

Related posts

दिल्ली एयरपोर्ट पर अफगान विमान की गलत लैंडिंग का मामला, AAIB की रिपोर्ट में क्या-क्या पता चला

DS NEWS

‘NDA के सांसदों से भी मांगूंगा समर्थन, क्योंकि…’, उपराष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष के उम्मीदवार

DS NEWS

अनाथ बच्चों को RTE act के तहत स्कूलों में प्रवेश की मांग को सुप्रीम कोर्ट ने सही कहा

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy