DS NEWS | The News Times India | Breaking News
जियो-एयरटेल समेत कई कंपनियों के नेटवर्क एक साथ डाउन, स्लो इंटरनेट स्पीड के साथ कॉलिंग में भी दि
India

जियो-एयरटेल समेत कई कंपनियों के नेटवर्क एक साथ डाउन, स्लो इंटरनेट स्पीड के साथ कॉलिंग में भी दि

Advertisements


देशभर में रविवार तड़के कई टेलीकॉम कंपनियों के नेटवर्क में अचानक आई खराबी से लाखों यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ा. जियो, एयरटेल, वोडाफोन-आइडिया और बीएसएनएल के यूजर्स ने स्लो इंटरनेट, कॉल ड्रॉप और नेटवर्क न मिलने की शिकायत की. नेटवर्क ट्रैक करने वाली वेबसाइट डाउन डिटेक्टर के अनुसार यह समस्या सुबह करीब 3 बजे से 6 बजे तक सबसे ज्यादा रही.

डाउन डिटेक्टर पर बढ़ीं शिकायतें
डाउन डिटेक्टर वेबसाइट के मुताबिक, रविवार सुबह तीन घंटे तक नेटवर्क से जुड़ी शिकायतों में तेज बढ़ोतरी देखी गई. इस दौरान इंटरनेट की स्पीड बेहद धीमी रही और कई यूजर्स कॉल भी नहीं कर पाए.

वोडाफोन-आइडिया यूजर्स को सबसे ज्यादा परेशानी
डाउन डिटेक्टर के आंकड़ों के अनुसार, वोडाफोन-आइडिया यूजर्स ने सबसे ज्यादा शिकायतें दर्ज कराईं. पिछले 24 घंटों में शिकायतों का ब्योरा इस प्रकार रहा-

  • 50% यूजर्स को नेटवर्क नहीं मिला
  • 37% को मोबाइल इंटरनेट की समस्या
  • 13% को पूरी तरह ब्लैकआउट का सामना करना पड़ा

सबसे ज्यादा शिकायतें बेंगलुरु, मुंबई, अहमदाबाद, पुणे, पणजी, लखनऊ, कोलकाता, चेन्नई और नई दिल्ली से सामने आईं.

जियो नेटवर्क में इंटरनेट और फाइबर सेवाएं प्रभावित

जियो यूजर्स ने भी मोबाइल इंटरनेट और जियोफाइबर सेवाओं में दिक्कत की शिकायत की.
डाउन डिटेक्टर के अनुसार:

  • 57% शिकायतें मोबाइल इंटरनेट से जुड़ी रहीं
  • 30% जियोफाइबर सेवाओं को लेकर
  • 13% यूजर्स ने नेटवर्क न मिलने की शिकायत की

एयरटेल और बीएसएनएल भी रहे प्रभावित
एयरटेल नेटवर्क में भी बड़ी संख्या में यूजर्स को परेशानी हुई.
एयरटेल से जुड़ी शिकायतों में:

  • 53% मोबाइल इंटरनेट
  • 26% नेटवर्क न मिलने
  • 22% लैंडलाइन इंटरनेट से जुड़ी रहीं

वहीं बीएसएनएल यूजर्स की शिकायतों में:

  • 62% को नेटवर्क नहीं मिला
  • 30% मोबाइल इंटरनेट
  • 8% मोबाइल फोन से जुड़ी समस्याएं रहीं

फिलहाल नेटवर्क सेवाएं सामान्य
खबर लिखे जाने तक सभी टेलीकॉम कंपनियों के नेटवर्क सामान्य रूप से काम कर रहे थे. कंपनियों की ओर से इस आउटेज की आधिकारिक वजह को लेकर कोई बयान सामने नहीं आया है. हालांकि सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने नेटवर्क डाउन  को लेकर नाराजगी जताई.

पहली बार नहीं हुआ ऐसा आउटेज
गौरतलब है कि इससे पहले भी कई बार देशभर में अलग-अलग टेलीकॉम कंपनियों के नेटवर्क एक साथ प्रभावित हो चुके हैं. बार-बार हो रही ऐसी तकनीकी दिक्कतों को लेकर यूजर्स सोशल मीडिया पर भी नाराजगी जताते रहे हैं.



Source link

Related posts

ताइक्वांडो विवाद पर दिल्ली HC की खेल मंत्रालय को फटकार, कहा- ‘फेडरेशन की मान्यता छिन नहीं…’

DS NEWS

आंध्र प्रदेश शराब घोटाला: पुलिस के आरोपपत्र में पूर्व CM जगन मोहन रेड्डी का नाम, कहा- खूब ली रि

DS NEWS

Karur Stampede: हाईकोर्ट ने TVK नेताओं पर कड़ी टिप्पणी की, विजय को बताया भगोड़ा

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy