DS NEWS | The News Times India | Breaking News
‘मेरी बढ़ी हुई सैलरी गरीबों में बांट दो’, इस नेता ने देश के सामने पेश की मिसाल, आप भी करेंगे सै
India

‘मेरी बढ़ी हुई सैलरी गरीबों में बांट दो’, इस नेता ने देश के सामने पेश की मिसाल, आप भी करेंगे सै

Advertisements


ओडिशा के 24 साल लगातार मुख्यमंत्री रहे और वर्तमान में नेता प्रतिपक्ष नवीन पटनायक अपने फैसलों और साफ-सुथरी राजनीति के लिए जाने जाते हैं. नवीन पटनायक ने विधानसभा में हाल ही में बढ़ी विधायकों की सैलरी को लेने से इनकार कर दिया है. उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी को एक पत्र लिखा है. पटनायक ने पत्र में अनुरोध किया है कि वह अपनी बढ़ी हुई सैलरी का इस्तेमाल खुद नहीं करेंगे. उन्होंने बढ़ी हुई सैलरी का इस्तेमाल जनता के कल्याण के लिए करने को कहा है. 

क्या लिखा पत्र में?

बीजेडी यानी बीजू जनता दल के चीफ नवीन पटनायक ने अपने पत्र में स्पष्ट किया है कि वह वेतन बढ़ोतरी का लाभ नहीं लेना चाहते. उन्होंने लिखा कि बतौर विधायक उनके वेतन और भत्तों में जो भी बढ़ोतरी हुई है, उसे राज्य के लोगों की भलाई के कामों में खर्च किया जाना चाहिए.

ओडिशा के नेता प्रतिपक्ष नवीन पटनायक ने मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी को लिखे पत्र में कहा, ‘मैं विपक्ष के नेता के लिए बढ़ाई गई सैलरी और भत्ते को छोड़ना चाहता हूं, जिसे ओडिशा विधानसभा ने हाल ही में पास किया है. मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि इसका इस्तेमाल हमारे राज्य के गरीब लोगों की भलाई के लिए किया जाए.’

बिल पास होते ही लिया फैसला

बीजेडी चीफ पटनायक ने फैसला बिल पास होने के तुरंत बाद लिया. उनके इस फैसले पर मिली जुली प्रतिक्रिया आ रही है. नवीन पटनायक ने कहा, पिछले 25 सालों से मुझे ओडिशा की जनता का अपार प्रेम मिला. मैं ओडिशा के लोगों का ऋणी हूं. उनका मेरे प्रति और स्वर्गीय पिता बीजू पटनायक पर खूब प्यार और भरोसा रहा. जैसा हमारे परिवार ने 2015 में तय किया था कि हमारा कटक स्थित पुश्तैनी मकान ओडिशा के लोगों के लिए समर्पित कर दिया था. 

राज्य में विधायकों की सैलरी तीन गुना बढ़ाई गई है
दरअसल, 9 दिसंबर को ओडिशा विधानसभा के वेतन और भत्तों में बढ़ोत्तरी से जुड़ा विधेयक पास किया गया था. इस नए बिल के मुताबिक, विधायकों की सैलरी में तीन गुना इजाफा हुआ था. पहले वेतन और भत्ता मिलाकर 1 लाख रुपए था, लेकिन अब यह बढ़कर 3.45 लाख रुपए प्रतिमाह हो गया है. 





Source link

Related posts

सीपी राधाकृष्णन बने NDA के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार, जानें संसद के भीतर पक्ष-विपक्ष में किसका पलड

DS NEWS

कर्नाटक सरकार ने जाति जनगणना की समय सीमा बढ़ाई, अब इस तारीख तक होगा सर्वे

DS NEWS

केंद्र सरकार ने ‘X’ को भेजा नोटिस, Grok AI से अश्लील कंटेंट हटाने के निर्देश, 72 घंटों में मांग

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy