DS NEWS | The News Times India | Breaking News
‘धमकी वही देते हैं, जो…’, बंगाल में SIR के खिलाफ ममता बनर्जी के बयान पर भड़की BJP
India

‘धमकी वही देते हैं, जो…’, बंगाल में SIR के खिलाफ ममता बनर्जी के बयान पर भड़की BJP

Advertisements


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

पश्चिम बंगाल में एसआईआर पर खींचतान के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने एक बयान से राजनीतिक विवाद को बढ़ा दिया है. ममता बनर्जी ने गुरुवार (11 दिसंबर, 2025) को महिलाओं से मतदाता सूची से नाम कटने पर लड़ने के लिए बोला. इस पर पलटवार करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसदों ने कहा है कि ममता बनर्जी डरी हुई हैं.

SIR से डर गई हैं ममता बनर्जी: त्रिपाठी

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की टिप्पणी पर भाजपा सांसद अरुण गोविल ने कहा, ‘धमकी वह लोग देते हैं, जो लोग अंदर से कमजोर होते हैं.’ जबकि, भाजपा सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने कहा कि ममता बनर्जी और विपक्षी दलों को जनता की समस्याओं का अनुमान नहीं है. विरोधी दलों को जनता के असल मुद्दों पर बात करनी चाहिए, वरना आगामी चुनावों में सफाया होगा.

उन्होंने कहा, ‘पश्चिम बंगाल की जनता ममता बनर्जी से नाराज है. आने वाले चुनाव में जनता उन्हें बाहर करेगी. ममता बनर्जी डरी हुई हैं. वह इसलिए भी डरी हैं कि एसआईआर और चुनाव सुधार को लेकर लगाए गए उनके आरोपों का संसद में बिंदुवार तरीके से खंडन किया गया. एसआईआर पर विपक्ष की तरफ से फैलाई जा रहीं भ्रांतियों को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में जवाब दिया. यह सिद्ध हो चुका है कि भाजपा निष्पक्ष चुनाव के पक्ष में है.’

रोहिंग्या और बांग्लादेश से आए लोगों ने बंगाल ने बनाई बस्ती: चाहर

वहीं, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद राजकुमार चाहर ने सीएम ममता बनर्जी के बयान को अराजकता फैलाने वाला करार दिया. उन्होंने कहा कि एसआईआर से पश्चिम बंगाल में सफाई अभियान होना है. एसआईआर के डर के कारण हथियार निकालने की बात कहना अराजकता होती है. उन्होंने कहा, “पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में रोहिंग्या और बांग्लादेश से आए लोगों ने बस्ती बनाई हैं. दूसरे देश के लोगों ने भारत में अपने राशन कार्ड और आधार कार्ड बनाकर यहां के लोगों के हक को छीनने का काम किया है. ऐसे लोगों को चिह्नित करके देश से बाहर किया जाना चाहिए.”

यह भी पढ़ेंः संसद में राहुल गांधी ने प्रदूषण का मुद्दा उठाया, कहा- ‘सत्ता पक्ष और विपक्ष मिलकर काम कर सकते हैं’, किरेन रिजिजू ने दिया यह जवाब



Source link

Related posts

यूपी के 21 जिलों में भारी बारिश के साथ कौंधेगी बिजली! बिहार के 5 जिलों में भयंकर बारिश का अलर्ट

DS NEWS

‘हमें उम्मीद है कि अमेरिका…’, ट्रंप ने बदले H-1B वीजा के नियम तो क्या बोला भारत?

DS NEWS

कॉमनवेल्थ गेम्स का 20 सालों बाद भारत में होगा आयोजन, पीएम मोदी ने कहा – ‘हम दुनिया का…’

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy