DS NEWS | The News Times India | Breaking News
Telangana:बेटी से प्यार करने पर युवक की पीट-पीटकर हत्या, लड़की के परिवार के पांच सदस्य गिरफ्तार
India

Telangana:बेटी से प्यार करने पर युवक की पीट-पीटकर हत्या, लड़की के परिवार के पांच सदस्य गिरफ्तार

Advertisements


Telangana News: तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवक को केवल इसलिए मौत के घाट उतार दिया गया क्योंकि वह एक लड़की से प्यार करता था. लड़की के माता-पिता ने युवक को बैट और चाकू से बुरी तरह पीटकर उसकी हत्या कर दी. यह घटना 8 दिसंबर की रात अमीनपुर मंडल के सृजन लक्ष्मी नगर कॉलोनी में हुई.

प्यार में पली दोस्ती ने लिया खौफनाक मोड़

मृतक युवक का नाम श्रवण साई उर्फ शिव था. वह हैदराबाद के एक निजी कॉलेज में इंजीनियरिंग के तीसरे साल का छात्र था. जिस लड़की से वह प्यार करता था, उसका नाम श्रीजा है. दोनों ने अमीनपुर के एक ही स्कूल में दसवीं तक पढ़ाई की थी. वहीं से दोस्ती शुरू हुई और बाद में यह दोस्ती प्यार में बदल गई.

इंटरमीडिएट और डिग्री के दौरान भी उनका रिश्ता जारी रहा. श्रीजा फिलहाल डिग्री के लास्ट साल में पढ़ रही है. दोनों एक ही कॉलोनी में रहते थे, इसलिए उनके अफेयर की जानकारी स्थानीय लोगों और दोनों परिवारों को भी थी.

लड़की के माता-पिता रिश्ते के खिलाफ 

श्रीजा के माता-पिता इस रिश्ते को स्वीकार नहीं कर रहे थे. पुलिस जांच में पता चला है कि श्रीजा श्रवण साई से शादी करने का दबाव बना रही थी. इसी वजह से लड़की का परिवार नाराज था. परिवार वालों ने जातिगत भेदभाव के चलते इस रिश्ते से बिल्कुल इंकार कर दिया था. 8 दिसंबर की रात, लड़की के माता-पिता ने श्रवण साई को यह कहकर घर बुलाया कि वे शादी के बारे में बात करना चाहते हैं.

साई जब घर पहुंचा तो भीतर घुसते ही उसे बैट और चाकू से बेरहमी से पीट दिया गया. हमले में बुरी तरह घायल श्रवण को पड़ोसियों की मदद से अमीनपुर सरकारी अस्पताल ले जाया गया. उसकी गर्दन और सिर पर गंभीर चोटें थीं और काफी खून बह चुका था. इलाज के दौरान 9 दिसंबर की सुबह युवक की मृत्यु हो गई. हमले के बाद आरोपी रिश्तेदार मौके से फरार हो गए थे, लेकिन पुलिस ने बाद में उन्हें पकड़ लिया.

आईपीसी 302 के तहत केस

अमीनपुर पुलिस ने इस मामले को स्पष्ट रूप से ऑनर किलिंग बताया है. पुलिस ने लड़की की मां, पिता, बहन, बहन के पति और एक अन्य रिश्तेदार कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. हत्या में इस्तेमाल बैट, चाकू और खून से सने कपड़े भी जब्त कर लिए गए हैं.

सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल चैट की मदद से जांच आगे बढ़ रही है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने जाति और सामाजिक मान्यताओं के चलते इस अफेयर को स्वीकार नहीं किया और युवक की हत्या कर दी.



Source link

Related posts

तेलंगाना में भूमि पट्टा अधिकार के लिए धरना और रास्ता रोको में उलझा विवाद, पुलिस ने 40 किसानों प

DS NEWS

IAF के निशाने पर थे नवाज शरीफ-परवेज मुशर्रफ, अगर जगुआर ने दाग दी होती मिसाइल तो…

DS NEWS

लालू के करीबी संजय यादव ने तेजस्वी को बताया अहंकारी, तेज प्रताप और रोहिणी को लेकर क्या कहा?

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy