DS NEWS | The News Times India | Breaking News
गृह मंत्री अमित शाह के भाषण की पीएम मोदी ने की तारीफ, जानें क्या कहा?
India

गृह मंत्री अमित शाह के भाषण की पीएम मोदी ने की तारीफ, जानें क्या कहा?

Advertisements


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में बुधवार को गृहमंत्री अमित शाह की तरफ से दिए गए चुनाव सुधार के मुद्दे पर चर्चा के दौरान के भाषण की तारीफ की है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर अमित शाह के भाषण को उत्कृष्ट भाषण बताया है. 

पीएम मोदी ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह जी का शानदार भाषण. ठोस तथ्यों के साथ, उन्होंने हमारे चुनावी प्रोसेस के अलग-अलग पहलुओं, हमारे लोकतंत्र की ताकत पर रोशनी डाली और विपक्ष के झूठ को भी बेनकाब किया.

राहुल-अमित शाह देखने को मिली तीखी बहस
गृहमंत्री अमित शाह के भाषण में सबसे चर्चित हिस्सा राहुल गांधी और उनके बीच हुई तीखी बहस का रहा. इसमें अमित शाह के भाषण पर राहुल गांधी ने उन्हें बीच में टोका तो अमित शाह ने स्पष्ट कहा कि मेरे भाषण का क्रम मैं तय करूंगा आप नहीं. इस पर राहुल गांधी ने अंग्रेजी में अमित शाह को बहस करने की चुनौती दे डाली.

वोट चोरी पर कांग्रेस पार्टी को घेरा
गृहमंत्री अमित शाह ने अपने भाषण में वोट चोरी किसको कहते हैं, इसके बारे में बताया. अमित शाह ने कहा कि सबसे पहले वोट चोरी नेहरू ने की थी. पटेल को 28 वोट मिले थे और नेहरू को 2 वोट मिले थे. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने तय कर दिया कि श्रीमति गांधी ने सही तरीके से चुनाव नहीं जीता. उसको ढकने के लिए कानून लाया, अपने आप को पावर दी गई. एक विवाद पहुंचा है, दिल्ली की कोर्ट में, नागरिक बनने से पहले सोनिया मतदाता कैसे बनीं?

‘मोदी जी आपकी कृपा से प्रधानमंत्री नहीं बने’ 
अमित शाह जब भाषण दे रहे थे, तब विपक्ष के नेताओं ने कुछ कहा तो अमित शाह बिफर गए. उन्होंने कहा कि मोदी जी जनता की कृपा से प्रधानमंत्री बने हैं, आपके कृपा से प्रधानमंत्री नहीं बने हैं. 





Source link

Related posts

हड़ताल पर बैठी नर्सों की मांगों पर विचार करेगी तमिलनाडु सरकार, वरिष्ठता के आधार पर करेगी रेगुलर

DS NEWS

Exclusive: PM मोदी और अमित शाह के साथ मीटिंग में राहुल गांधी ने किस बात पर जता दी आपत्ति, जानें

DS NEWS

हैदराबाद में एक ही परिवार के तीन लोगों ने की खुदकुशी, आखिर क्यों उठाया ऐसा कदम? जांच में जुटी प

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy