DS NEWS | The News Times India | Breaking News
‘…तो फिर कुरान शरीफ भी देते’, PM मोदी ने पुतिन को गिफ्ट में दी ‘भगवद गीता’ तो बोले कांग्रेस न
India

‘…तो फिर कुरान शरीफ भी देते’, PM मोदी ने पुतिन को गिफ्ट में दी ‘भगवद गीता’ तो बोले कांग्रेस न

Advertisements



कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता हुसैन दलवाई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को ‘श्रीमद्भगवद्गीता’ भेंट किए जाने पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि धर्म की राजनीति इसमें नहीं लानी चाहिए. यदि लाए हैं तो कुरान शरीफ, बाइबिल और गुरु ग्रंथ साहिब भी दिया जाना चाहिए था.

कांग्रेस नेता हुसैन दलवाई ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा, ‘उन्हें (रूसी राष्ट्रपति पुतिन) ‘श्रीमद्भगवद्गीता’ भेंट करने का मकसद क्या है? वह मेरी समझ में नहीं आया. मैं इस पर अधिक नहीं कहूंगा, लेकिन ‘श्रीमद्भगवद्गीता’ के साथ कुरान शरीफ, बाइबिल और गुरु ग्रंथ साहिब भी दिया जाना चाहिए था. श्रीमद्भगवद्गीता के साथ-साथ उन्हें महाभारत की किताब भी देनी चाहिए थी.’

कांग्रेस सांसद का विवादित बयान

कांग्रेस नेता ने यूक्रेन युद्ध का जिक्र करते हुए कहा, ‘रूस ने अनेकों लोगों को मारा है. शायद इस पर विचार करने के उद्देश्य से ही राष्ट्रपति पुतिन को प्रधानमंत्री ने श्रीमद्भगवद्गीता भेंट की होगी.’

नेहरू-इंदिरा के समय से ही रूस से अच्छे संंबंध: दलवाई

कांग्रेस नेता ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन की भारत यात्रा पर कहा, ‘नेहरू के जमाने से भारत ने रूस के साथ मजबूत संबंध बनाए रखने का काम किया. इंदिरा गांधी ने भी रूस के साथ एक संधि भी की थी. पाकिस्तान के साथ बांग्लादेश को लेकर जब युद्ध हुआ, उस समय रूस ने भारत की मदद की थी. यह मित्रता पहले से चली आ रही है. वे संबंध मजबूत हो रहे हैं, तो यह बहुत अच्छी बात है.’

बाबरी मस्जिद पर भी दिया बयान

इसी बीच, हुसैन दलवाई ने हुमायूं कबीर के 6 दिसंबर को ‘बाबरी मस्जिद’ वाले बयान पर कहा, ‘यह जानबूझकर किया गया था.’

उन्होंने यह भी दावा किया कि पूरे देश में बाबासाहेब आंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस मनाया जाता है. इस दिन के महत्व को कम करने के लिए 6 दिसंबर को मस्जिद ध्वस्त करने का काम किया गया.



Source link

Related posts

‘PM मोदी की गले लगाने की कूटनीति कुआलालंपुर में नहीं दिखी’, कांग्रेस ने किया कटाक्ष

DS NEWS

‘मेरी गरीब मां की तपस्‍या, ये शाही खानदानों के युवराज नहीं समझ सकते, एक साड़ी…’, भावुक PM मोद

DS NEWS

‘देश में दो हिंदुस्तान बना दिए, किसान से गले मिलते देखा है?’ राहुल गांधी ने PM मोदी पर कसा तंज

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy