DS NEWS | The News Times India | Breaking News
दिल्ली से आज नहीं उड़ेगा इंडिगो का कोई विमान, मुंबई-चेन्नई में भी बड़ी संख्या में फ्लाइट रद्द
India

दिल्ली से आज नहीं उड़ेगा इंडिगो का कोई विमान, मुंबई-चेन्नई में भी बड़ी संख्या में फ्लाइट रद्द

Advertisements



IndiGo Crisis: एयरलाइन IndiGo इन दिनों गंभीर ऑपरेशनल संकट से जूझ रही है. गुरुवार 4 दिसंबर को हालात ऐसे रहे कि पूरे देश में इंडिगो की उड़ानों पर भारी असर पड़ा. प्रदर्शन इतना खराब रहा कि IndiGo का ऑन टाइम परफॉर्मेंस सिर्फ 8% पर आ गया यानी रोजाना जिन 2200 उड़ानों के समय पर उड़ान भरने का दावा किया जाता है, उनमें से सिर्फ 176 ही समय पर उड़ सकीं. बाकी 2000 से ज्यादा उड़ानें देरी, कैंसिल या किसी न किसी तरह से प्रभावित रहीं.

इंडिगो ने चेन्नई एयरपोर्ट से कल शुक्रवार शाम 6 बजे तक लगभग सभी डिपार्चर फ्लाइट्स रद्द कर दी हैं. वहीं दिल्ली एयरपोर्ट से 5 दिसंबर को इंडिगो की सभी डोमेस्टिक डिपार्चर उड़ानें रात 12 बजे तक (23:59 घंटे तक) कैंसिल कर दी गईं.

जम्मू में पूरी तरह बंद उड़ानें

जम्मू एयरपोर्ट पर हालात और भी गंभीर हैं. यहां से रोजाना 11 उड़ानें संचालित होती थीं, लेकिन आज इंडिगो की सभी फ्लाइट्स रद्द कर दी गईं. न कोई फ्लाइट जाएगी और न ही आएगी.

मुंबई एयरपोर्ट पर अफरातफरी

मुंबई एयरपोर्ट पर इंडिगो काउंटर के बाहर 500–600 यात्री फंसे और प्रभावित बताए जा रहे हैं. लगातार कैंसिलेशन और देरी की शिकायतों के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जिसके बाद CISF के जवान मौके पर बुलाए गए. यात्रियों का आरोप है कि इंडिगो क्रू मेंबर्स रूखा और असहयोगी व्यवहार कर रहे हैं. सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं.

टेक्निकल ग्लिच ने बढ़ाई परेशानी

इस बीच Akasa Air ने भी जानकारी दी है कि उसकी वेबसाइट और मोबाइल ऐप में तकनीकी दिक्कतें आ रही हैं. इसके कारण ऑनलाइन बुकिंग, वेब चेक इन और मैनेज बुकिंग जैसी सेवाएं अस्थायी रूप से प्रभावित हो सकती हैं. एयरलाइन ने यात्रियों को सलाह दी है कि जरूरत पड़ने पर एयरपोर्ट पर समय से पहले पहुंचकर चेक इन करें.

जानें कहां-कहां फ्लाइट हुई कैंसिल

इंडिगो एयरलाइन की उड़ान सेवाओं में शुक्रवार 5 दिसंबर 2025 को भारी अव्यवस्था देखने को मिली. दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ने वाली सभी घरेलू इंडिगो फ्लाइट्स आज आधी रात तक (23:59 बजे तक) रद्द कर दी गईं. यही नहीं, जम्मू एयरपोर्ट से अप-डाउन करने वाली इंडिगो की 12 उड़ानें भी आज रद्द कर दी गईं. चेन्नई एयरपोर्ट से भी शुक्रवार शाम 6 बजे तक लगभग सभी इंडिगो डिपार्चर कैंसिल कर दिए गए हैं. 5 दिसंबर को इंडिगो की उड़ान रद्दीकरण सूची बेहद लंबी रही. दिल्ली में 225, हैदराबाद में 92, बेंगलुरु में 102, मुंबई में 104, चेन्नई में 31, पुणे में 22 और श्रीनगर में 10 उड़ानें रद्द हुईं. कुल मिलाकर आज रद्द उड़ानों की संख्या 600 के आसपास पहुंच गई है.

हैदराबाद एयरपोर्ट के अनुसार आज 49 प्रस्थान और 43 आगमन उड़ानें रद्द की गईं. दिल्ली एयरपोर्ट पर सुबह से ही 135 इंडिगो डिपार्चर और 90 अराइवल कैंसिल कर दिए गए, जिसके बाद स्थिति बेहद तनावपूर्ण बनी रही. बेंगलुरु एयरपोर्ट ने बताया कि 52 आगमन और 50 प्रस्थान उड़ानें रद्द हुई हैं. अगला अपडेट शाम 6 बजे जारी किया जाएगा.

श्रीनगर एयरपोर्ट के अनुसार आज निर्धारित 18 उड़ानों में से 10 फ्लाइट रद्द करनी पड़ीं. पुणे में भी 32 उड़ानें रद्द हुईं. कर्नाटक के केंपेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने पुष्टि की कि आज अब तक 52 आगमन और 50 प्रस्थान रद्द हो चुके हैं. दिल्ली एयरपोर्ट ने सुबह 9:02 बजे एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि “कुछ घरेलू उड़ानों में ऑपरेशनल चुनौतियों के कारण देरी और कैंसिलेशन हो रहे हैं. यात्रियों से अनुरोध है कि एयरपोर्ट आने से पहले अपनी फ्लाइट की स्थिति एयरलाइन से जरूर चेक कर लें.”

उड़ान रद्दीकरण का असर पिछले दो दिनों से लगातार बना हुआ है. गुरुवार और शुक्रवार को मिलाकर 900 से अधिक उड़ानें रद्द हो चुकी हैं. हजारों यात्रियों की यात्रा योजनाएं प्रभावित हुई हैं. एयरलाइन अब कोशिश कर रही है कि यात्रियों के एयरपोर्ट पहुंचने से पहले ही कैंसिलेशन की सूचना भेज दी जाए.

इसी बीच कोलकाता एयरपोर्ट के आंकड़ों ने स्थिति की गंभीरता और बढ़ा दी है. 3 से 5 दिसंबर के बीच कोलकाता में इंडिगो की कुल 468 निर्धारित उड़ानों में से 92 रद्द और 320 उड़ानें देरी से चलीं. सिर्फ 5 दिसंबर की सुबह 9 बजे तक ही 8 आगमन और 18 प्रस्थान उड़ानें रद्द हुईं, जबकि 13-13 उड़ानों में देरी दर्ज की गई.



Source link

Related posts

सस्ता टिकट और फ्री सीट अपग्रेड भी…, इंडिगो संकट के बीच एअर इंडिया का यात्रियों के लिए बड़ा फै

DS NEWS

राजस्थान से बांग्लादेश भेजे गए मजदूर आमिर शेख की वापसी, BSF ने कोर्ट में कहा- ‘गलती से पार की.’

DS NEWS

‘भव्य और अभूतपूर्व विजय….’, बिहार में NDA की बंपर जीत पर राजनाथ का आया बयान

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy