DS NEWS | The News Times India | Breaking News
पुतिन के प्लेन पर क्यों लिखा है россия शब्द, क्या होता है इसका मतलब? जानकर चौंक जाएंगे आप!
India

पुतिन के प्लेन पर क्यों लिखा है россия शब्द, क्या होता है इसका मतलब? जानकर चौंक जाएंगे आप!

Advertisements



रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 4 साल बाद भारत दौरे पर पहुंच गए हैं. वो जिस विमान से भारत पहुंचे हैं, उसकी चर्चा भी लोगों में है. रूस के राष्ट्रपति अगले 30 घंटे भारत में रहेंगे. उनके रहने तक यह विमान भी सुरक्षाकर्मियों की नजर में रहेगा. पूरे दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. 

पुतिन ने जिस विमान से पालम एयरपोर्ट पर लैंड किया है, उसका नाम इल्यूशिन-96 (IL96) है. इस प्लेन पर रूसी भाषा में россия लिखा है. जब हमने इस शब्द की जानकारी जुटाई तो यह शब्द रूसी भाषा में लिखा हुआ है, जिसका मतलब रूस होता है. यह एक सिरिलिक (Cyrillic) लिपि में लिखा गया है.

सिरिलिक लिपि से जुड़े फैक्ट्स 

यह लिपि एक लिखने की प्रणाली है. इस लिपि का उपयोग पूर्वी यूरोप और मध्य एशिया में कई तरह की भाषा को लिखने के लिए किया जाता है. इसमें रूसी, बुल्गेरिया, सर्बिया और यूक्रेन शामिल हैं. इसकी वर्णमाला ग्रीक है. इसको 9वीं शताब्दी में संत सिरिल और मेथोडियस के अनुयायियों ने विकसित किया था. करीबन 50 देशों में इस लिपि में भाषाओं को लिखा जाता है. इस लिपि को अज्बुका भी कहा जाता है. 

इस साम्राज्य में हुई थी विकसित

यह लिपि 9वीं शताब्दी ईस्वी में प्रथम ब्लगेरियाई साम्राज्य में विकसित हुई थी. इसे स्लाव भाषाओं के लिए तैयार किया था. यह लिपि रूसी, बल्गेरियाई, सर्बियाई, यूक्रेनी, मैसेडोनियाई, उज्बेक, कजाख और मंगोलियाई कई भाषाओं के लिए उपयोग की जाती है. 

24 मई को मनाया जाता है सिरिलिक वर्णमाला दिवस

इस भाषा की वर्णमाला अज्बुका कहा जाता है. 24 मई को सिरिलिक वर्णमाला दिवस के रूप में मनाया जाता है. इस दिवस को बल्गेरियाई संस्कृति और शिक्षा को समर्पित माना जाता है. यह लिपि यूरोपीय संघ में आधिकारिक मान्यता प्राप्त लिपियों में शामिल है. 



Source link

Related posts

भारत ने दे दिया चीन को तगड़ा झटका, इस चीज पर लगाया 3 साल का टैरिफ, वजह क्या?

DS NEWS

संसद में कुत्ता लाने पर मचा बवाल तो क्या बोलीं कांग्रेस MP रेणुका चौधरी?

DS NEWS

‘CM बनने के लिए चाहिए 500 करोड़?’ नवजोत कौर सिद्धू के बयान से मचा बवाल, जानें क्या बोली BJP

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy