DS NEWS | The News Times India | Breaking News
ट्रंप के टैरिफ के बीच भारत की अर्थव्यवस्था ने दिखाया दम, मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर ने पकड़ी रफ्तार
India

ट्रंप के टैरिफ के बीच भारत की अर्थव्यवस्था ने दिखाया दम, मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर ने पकड़ी रफ्तार

Advertisements



अमेरिका की ओर से 50 फीसदी टैरिफ लगाए जाने के बाद जहां विश्लेषकों को भारत की अर्थव्यवस्था पर दबाव बढ़ने की आशंका थी, वहीं सरकार द्वारा जारी नए आंकड़े तस्वीर कुछ और ही बताते हैं. पिछली तिमाही में भारत की जीडीपी 8.2 फीसदी दर्ज की गई है, जिसने न केवल वैश्विक विशेषज्ञों को चौंकाया है बल्कि देश के व्यापारियों में भी उत्साह का माहौल पैदा किया है. चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने इस मजबूत प्रदर्शन पर खुशी जाहिर की है और इसे व्यापारियों और उपभोक्ता व्यवहार में आए सकारात्मक बदलाव का परिणाम बताया है.

 

जीडीपी में दमदार उछाल, पिछली दरों से बेहतर प्रदर्शन

 

सरकार की रिपोर्ट के अनुसार, यह तिमाही पिछली तिमाही से बेहतर रही है. CTI के चेयरमैन बृजेश गोयल ने बताया कि अप्रैल–जून तिमाही में जीडीपी 7.8% थी, जबकि 2024 की इसी अवधि में यह केवल 5.6% पर थी. ऐसे में 8.2% का आंकड़ा भारतीय अर्थव्यवस्था की लचीलापन और मजबूती का प्रमाण है.

 

टैरिफ वार के बावजूद अर्थव्यवस्था रही मजबूत

 

जब अमेरिका ने भारत पर 50% टैरिफ लगाया था, तब कई अर्थशास्त्रियों को आशंका थी कि इससे भारत की विकास रफ्तार कम होगी, लेकिन इसके उलट, जीडीपी में आई तेज बढ़त ने दिखाया कि भारत की आर्थिक संरचना कितनी सुदृढ़ है. बृजेश गोयल के अनुसार, इस मजबूती के पीछे व्यापारियों की निर्णायक भूमिका रही है.

 

गांवों में बढ़ी खपत और GST कटौती का मिला लाभ

 

ग्रामीण क्षेत्रों में खपत बढ़ने और कई वस्तुओं पर GST की दरों में की गई कटौती का सकारात्मक असर अर्थव्यवस्था पर साफ दिखा है. सस्ती हुई वस्तुओं के कारण लोगों की खरीददारी बढ़ी, जिससे बाजारों में रौनक लौटी और पक्के बिल से होने वाला कारोबार भी तेज हुआ. GST कलेक्शन बढ़ने और नए रजिस्ट्रेशन बढ़ने को भी अर्थव्यवस्था में आ रहे सुधार का बड़ा संकेत माना जा रहा है.

 

फेस्टिव सीजन और  ने भी दी रफ्तार

 

इस बार फेस्टिव सीजन में 5 लाख करोड़ रुपये का कारोबार हुआ, जिसने कुल आर्थिक गतिविधियों को और गति दी. मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में उत्पादन बढ़ा है और फैक्ट्रियों की गतिविधियां तेज हुई हैं, जिससे समग्र विकास दर को मजबूत समर्थन मिला.

 

अगली तिमाही में 9% जीडीपी का अनुमान

 

CTI महासचिव गुरमीत अरोड़ा और वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक गर्ग का मानना है कि मौजूदा परिस्थिति को देखते हुए आने वाली तिमाही में जीडीपी 9% का आंकड़ा भी पार कर सकती है. उनके मुताबिक, घरेलू मांग और व्यापारियों की सक्रियता में वृद्धि अर्थव्यवस्था के लिए बड़ा सहारा है.

 

शेयर बाजार में रिकॉर्ड तेजी, निवेशकों का बढ़ा भरोसा

 

CTI के उपाध्यक्ष राहुल अदलखा और राजेश खन्ना ने बताया कि आज भारतीय शेयर बाजार ऐतिहासिक उछाल के साथ खुला. सेंसेक्स 86,150 और निफ्टी 26,300 के पार पहुंच गया. भारत में अब तक 19 करोड़ से ज्यादा डीमैट अकाउंट खुल चुके हैं और हर दिन एक लाख नए खाते जुड़ रहे हैं. टैरिफ के बावजूद शेयर बाजार की यह मजबूती बताती है कि निवेशकों का भरोसा भारत की आर्थिक शक्ति पर लगातार बढ़ रहा है.



Source link

Related posts

बिहार के बाद बंगाल में भी SIR पर सियासी बवाल! चुनाव आयोग को क्यों पड़ी इसकी जरूरत? जानें

DS NEWS

इंटरनेशनल ड्रग नेटवर्क का पर्दाफाश, ED ने 7 राज्यों में 26 ठिकानों पर मारा छापा, 3 करोड़ बरामद

DS NEWS

‘बीजेपी के लिए सेक्युलरिज्म उतना ही कड़वा शब्द, जितना नीम का फल’, स्टालिन का केंद्र सरकार पर हम

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy