DS NEWS | The News Times India | Breaking News
गर्लफ्रेंड से शादी के लिए लंदन से लौटा, घर पहुंचकर उड़ गए होश, इंजीनियर ने जहर खाकर दे दी जान
India

गर्लफ्रेंड से शादी के लिए लंदन से लौटा, घर पहुंचकर उड़ गए होश, इंजीनियर ने जहर खाकर दे दी जान

Advertisements



तेलंगाना के निजामाबाद जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक प्रतिभाशाली सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने प्रेम प्रसंग में नाकामयाबी के चलते जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. इसके बाद गुस्साए परिजनों ने उसके शव को फ्रीजर में पुलिस वाहन में रखकर युवती के गांव जाकर प्रदर्शन करने की कोशिश की, जिससे इलाके में काफी तनाव पैदा हो गया.   

युवती की पहले ही हो चुकी थी शादी

मृतक की पहचान 29 वर्षीय एन. श्रीकांत रेड्डी के रूप में हुई है, जो यूनाइटेड किंगडम (UK) से अपनी प्रेमिका से शादी करने के लिए हाल ही में भारत लौटा था. सूत्रों के अनुसार, श्रीकांत ने जब अपनी प्रेमिका के सामने शादी का प्रस्ताव रखा, तो उसे पता चला कि उसकी प्रेमिका के माता-पिता उसे पहले ही किसी और से ब्याह चुके हैं. इस धोखे और हृदय विदारक घटना से आहत होकर श्रीकांत ने इस महीने की शुरुआत में 6 नवंबर, 2025 को जहरीला पदार्थ खा लिया.

युवक के परिजनों ने फ्रीजर में शव रखकर किया प्रदर्शन

परिजनों ने उसे तत्काल हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. अंतिम संस्कार के बजाय, श्रीकांत रेड्डी के परिजन उसके शव को फ्रीजर में रखकर युवती के गांव तल्लारामपुर जा रहे थे. इरागट्ला पुलिस स्टेशन की सीमा में पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो गुस्साएं परिजनों ने शव रखे फ्रीजर को एक पुलिस वाहन पर रख दिया और सड़क पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ.

पुलिस ने उचित कानूनी कार्रवाई का दिलाया भरोसा

कई घंटों तक चली बातचीत के बाद, पुलिस ने परिजनों को युवती के माता-पिता के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने (IPC की धारा 306) सहित उचित कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिलाया. आश्वासन मिलने के बाद परिजनों ने अपना प्रदर्शन खत्म किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने पर सहमति जताई. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ेंः Telangana Minor Girl: शादी का वादा कर नाबालिग के साथ कसाई ने कई बार बनाए संबंध! अस्पताल की जांच में खुला राज



Source link

Related posts

2025 में पीएम मोदी की विदेश यात्राओं में खर्च हुए कितने करोड़ रुपए? सरकार ने संसद में दिया जवाब

DS NEWS

RTI डेटा लीक की धमकी देकर किया ब्लैकमेल, फिर सांसद से की लूट, मुंबई का युवक गिरफ्तार

DS NEWS

जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन चुनाव में धोखाधड़ी के आरोपों पर SC सख्त, नतीजों पर लगाई रोक

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy