DS NEWS | The News Times India | Breaking News
Gujarat: बाढ़-बारिश पीड़ित किसानों के लिए 10 हजार करोड़ का राहत पैकेज देगी सरकार, सीएम भूपेंद्र पटेल का एलान
Gujarat

Gujarat: बाढ़-बारिश पीड़ित किसानों के लिए 10 हजार करोड़ का राहत पैकेज देगी सरकार, सीएम भूपेंद्र पटेल का एलान

Advertisements


गुजरात में रहने वाले किसानों को बारिश और बाढ़ के कारण भारी नुकसान झेलना पड़ा है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा है कि सरकार ने किसानों की आर्थिक मदद करने का फैसला लिया है। लगभग 10 हजार करोड़ रुपये के राहत और सहायता पैकेज की घोषणा करते हुए सीएम ने कहा, राज्य सरकार अन्नदाताओं की आर्थिक भलाई के लिए सदैव प्रतिबद्ध रही है। आने वाले समय में भी जरूरत के मुताबिक ऐसे फैसले लिए जाएंगे।

मूंगफली, मक्का, अरहर और सोयाबीन खरीद रही सरकार

उन्होंने कहा कि राज्य भर में फसलों के व्यापक नुकसान को देखते हुए सरकार ने किसानों की भावनाओं का पूरा ध्यान रखा है। इसके अलावा सरकार लगभग 10 हज़ार करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की मूंगफली, मक्का, अरहर और सोयाबीन की खरीद भी कर रही है। उन्होंने कहा कि 9 नवंबर से समर्थन मूल्य पर 15,000 करोड़ रुपये की राशि एकत्रित करने की योजना है।

किसानों की फसलों को भारी नुकसान…

सीएम भूपेंद्र पटेल ने एक्स पोस्ट में लिखा, ‘पिछले दो दशकों में अभूतपूर्व मानसूनी बारिश ने इस वर्ष राज्य के विभिन्न जिलों में किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। मैंने खुद और मेरे साथी मंत्रियों ने विभिन्न जिलों का दौरा कर प्रभावित किसानों से सीधे बातचीत की है।

सरकार पूरी सहानुभूति के साथ धरतीपुत्रों के साथ…

किसानों की स्थिति को समझते हुए आर्थिक मदद का एलान कर सीएम भूपेंद्र पटेल ने कहा, ‘प्राकृतिक आपदा की इस घड़ी में, राज्य सरकार पूरी सहानुभूति के साथ धरतीपुत्रों के साथ खड़ी है और उनकी पीड़ा को समझ रही है।





Source link

Related posts

जानलेवा सिरप: चार राज्यों में बैन, गुजरात में जांच जारी; राजस्थान-MP में 14 की मौत; मामले में क्या-क्या हुआ?

DS NEWS

विश्व कैंसर दिवस: भरोसेमंद उपचार केंद्र बना GCRI, 26810+ कैंसर मरीजों को मिला नया जीवन; 9140+ अन्य राज्यों के

DS NEWS

Gujarat: सीएम भूपेंद्र पटेल ने एआई क्रियान्वयन का एक्शन प्लान किया मंजूर, जानें क्या है 2030 तक का एक्शन प्लान

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy