DS NEWS | The News Times India | Breaking News
पिता के जन्म का प्रमाण कहां से लाऊं? सुप्रीम कोर्ट में SIR पर कपिल सिब्बल ने उठाए सवाल
India

पिता के जन्म का प्रमाण कहां से लाऊं? सुप्रीम कोर्ट में SIR पर कपिल सिब्बल ने उठाए सवाल

Advertisements



वोटर लिस्ट को लेकर चल रहे स्पेशल इन्टेंसिव रिवीजन (SIR) पर याचिकाकर्ता आरजेडी सांसद मनोज झा ने सवाल उठाया है. उन्होंने कहा है कि यह प्रक्रिया व्यवहारिक रूप से अनुचित है. उन्होंने कहा कि इसके लिए वोटर को अपना बर्थ सर्टिफिकेट या कोई ऐसा दस्तावेज देना होगा, जो साबित करता हो कि उसके माता-पिता में से कोई एक भारतीय हैं. उन्होंने कहा कि अगर किसी वोटर के पिता ने 2003 के चुनाव में वोट नहीं डाला और उससे पहले ही उनकी मृत्यु हो गई तो कैसे नागरिकता साबित होगी. 

मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत (CJI Surya Kant) और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बेंच के सामने याचिकाकर्ता मनोज झा की तरफ से सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्बल पेश हुए. उन्होंने अपना पक्ष रखते हुए बूथ स्तरीय अधिकारियों (BLO) की शक्तियों के दायरे पर भी सवाल उठाए. उन्होंने पूछा, ‘क्या बीएलओ यह तय कर सकता है कि कोई व्यक्ति मानसिक रूप से विक्षिप्त है या नहीं और क्या वह तय कर सकता है कि कोई वोटर भारतीय नागरिक है या नहीं?’

लाइव लॉ की रिपोर्ट के अनुसार कपिल सिब्बल ने कहा कि कोई वोटर भारतीय नागरिक है या नहीं, ये तय करना बीएलओ के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है, क्योंकि जो बीएलओ नियुक्त किए गए हैं, वो सिर्फ स्कूल टीचर्स हैं’. कपिल सिब्बल ने कहा, ‘नागरिकता निर्धारित करने के लिए एक स्कूल शिक्षक को बीएलओ के रूप में तैनात करना, मूल रूप से और प्रक्रियात्मक रूप से एक खतरनाक और अनुचित प्रस्ताव है.’ 

कपिल सिब्बल ने कहा कि लागू किए जा रहे नियम विदेशी (नागरिक) अधिनियम के नियमों जैसे ही हैं, जहां नागरिकता साबित करने का दायित्व व्यक्ति पर है कि वह विदेशी नहीं है. उन्होंने एक उदाहरण देते हुए कहा, ‘गणनाकर्ता वोटर से पूछेगा, मुझे बताइए आपके पिता का जन्म कब हुआ? मुझे इसका सबूत दीजिए… मैं इसका प्रमाण कैसे दे पाऊंगा?

उन्होंने कहा, ‘मैं यह दायित्व कैसे निभाऊंगा जब मेरे पिता ने 2003 की मतदाता सूची के तहत वोट नहीं दिया था या उनकी मृत्यु उससे पहले हो गई थी?’ मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने इस पर कहा, ‘लेकिन अगर आपके पिता का नाम सूची में नहीं है और आपने भी इस पर काम नहीं किया… तो शायद आप चूक गए…’ कोर्ट अब 2 दिसंबर को इस मामले पर सुनवाई करेगा.



Source link

Related posts

LIVE: ‘अंतरराष्ट्रीय संबंध जरूरी, लेकिन मजबूरी नहीं’, ट्रंप के टैरिफ पर बोले मोहन भागवत

DS NEWS

कल हैदराबाद जाएंगे राहुल गांधी, स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी से करेंगे मुलाकात 

DS NEWS

‘कांग्रेस हार छिपाने के लिए कर रही फर्जी दावे’, JP नड्डा ने राहुल गांधी पर किया हमला

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy