DS NEWS | The News Times India | Breaking News
घाटी के अनंतनाग में CRPF का सर्च ऑपरेशन, आतंकियों के पुराने ठिकाने का मिला सुराग, जानें क्या-क्
India

घाटी के अनंतनाग में CRPF का सर्च ऑपरेशन, आतंकियों के पुराने ठिकाने का मिला सुराग, जानें क्या-क्

Advertisements



जम्मू कश्मीर के अनंतनाग के इलाके में चल रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाकर्मियों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. यहां वैल नागबल इलाके में एक पुराने ठिकाने का पता चला है. इस दौरान यहां पर सर्चिंग में टीम को खाने पीने का सामान, खाना पकाने के बर्तन, सीरिंज, ग्लव्स, एक बैकपैक, प्लास्टिक शीट और दूसरी अन्य चीजें मिली हैं. इन चीजों से साफ जाहिर हो रहा है कि आतंकियों ने इस ठिकाने का इस्तेमाल रहने के लिए और चोरी छिपे अपने मंसूबों को अंजाम देने के लिए किया था. 

CRPF की 96वीं बटालियन ने दिया ऑपरेशन को अंजाम

इस ऑपरेशन को सेंट्रल रिजर्व पुलिस यानी सीआरपीएफ अंजाम दे रही थी. CRPF की 96वीं बटालियन ने सोमवार को अनंतनाग में तलाशी शुरू की थी. इस दौरान मौके से सुरक्षाकर्मियों को प्रार्थना की चटाई और राशन के कई पैकट भी मिले हैं. बता दें, पूरी घाटी के संदिग्ध इलाकों में सुरक्षाबल सर्च ऑपरेशन चला रही है. यहां इलाकों में संदिग्ध गतिविधियों का पता लगाया जा रहा है. 

इलाके में लगातार चल रही छापेमारी

अनंतनाग जिले में व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल मामले की जांच के सिलसिले में काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर ने रविवार (15-16 नवंबर) देर रात एक डॉक्टर के घर छापेमारी की थी. यहां सीआईके की टीम ने अनंतनाग के मलखनाग में डॉक्टर के घर तलाशी ली थी. इस दौरान हरियाणा की एक महिला डॉक्टर किरायेदार के तौर पर उसके यहां रह रही थी. तब यहां पुलिस ने एक मोबाइल फोन जब्त किया था. इसे फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है. 

दिल्ली ब्लास्ट के बाद आतंकी गतिविधियों पर नजर

10 नवंबर को दिल्ली ब्लास्ट के बाद से देश के कई ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई एजेंसी और सुरक्षाकर्मियों के द्वारा की जा रही है. इस आतंकी हमले में एक कार के अंदर विस्फोट हुआ था, जिसमें 12 लोगों की जान चली गई थी. हादसा दिल्ली के लाल किले के पास हुआ था. 



Source link

Related posts

बिहार चुनाव के सर्वे में तेजस्वी के लिए आई खुशखबरी… इस मामले में नीतीश कुमार पर पड़े भारी, दे

DS NEWS

‘हाउडी मोदी और नमस्ते ट्रंप से क्या मिला?’, H-1B में बदलाव के बाद केंद्र सरकार पर भड़के ओवैसी

DS NEWS

कहां मिला 9 फीट लंबा और 200 किलो का रॉकेट, किसने बनाया? मच गया हड़कंप!

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy