DS NEWS | The News Times India | Breaking News
G-20 समिट में हिस्सा लेने जोहानिसबर्ग पहुंचे PM मोदी, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत, बोले- गर्मजो
India

G-20 समिट में हिस्सा लेने जोहानिसबर्ग पहुंचे PM मोदी, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत, बोले- गर्मजो

Advertisements



प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दक्षिण अफ्रीका की अध्यक्षता में हो रहे जी-20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए शुक्रवार को जोहानिसबर्ग पहुंचे. उन्होंने शिखर सम्मेलन से इतर विश्व नेताओं के साथ मुलाकात में प्रमुख वैश्विक मुद्दों पर “सार्थक चर्चा” होने की उम्मीद जताई. मोदी गौतेंग स्थित वाटरलूफ वायुसैनिक अड्डे (एएफबी) पहुंचे, जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया. दक्षिण अफ्रीकी वायु सेना की ओर से उन्हें रेड कार्पेट पर सलामी दी गई.

हवाई अड्डे पर दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति ने मंत्री खुम्बुद्जो एनत्शावेनी ने मोदी की अगवानी की. एक सांस्कृतिक दल ने उनके स्वागत में पारंपरिक नृत्य और गीत प्रस्तुत किए.

प्रधानमंत्री ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “जी-20 शिखर सम्मेलन से जुड़े कार्यक्रमों के लिए जोहानिसबर्ग पहुंच गया हूं. प्रमुख वैश्विक मुद्दों पर विश्व नेताओं के साथ उपयोगी चर्चा की आशा करता हूं. हमारा ध्यान सहयोग को मजबूत करने, विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने और सभी के लिए बेहतर भविष्य सुनिश्चित करने पर होगा.”

यह अफ्रीका में आयोजित होने वाला पहला जी20 शिखर सम्मेलन है. 2023 में भारत की अध्यक्षता के दौरान अफ्रीकी संघ जी20 का सदस्य बना था.

गणपति प्रार्थना गाकर बच्चों ने किया स्वागत

जब मोदी होटल पहुंचे, तो बच्चों के एक समूह ने गणपति प्रार्थना का पाठ करके उनका स्वागत किया. स्थानीय कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किए, जिसमें बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान जैसे राज्यों की सांस्कृतिक विरासत प्रदर्शित की गई.

प्रधानमंत्री ने वैदिक मंत्रों का पाठ कर रहे बच्चों से बातचीत भी की. वह संगीतमय प्रस्तुतियों की धुनों पर तालियां बजाते नजर आए. उन्होंने भारतीय समुदाय के सदस्यों से हाथ मिलाया और बातचीत की, जो ‘मोदी-मोदी’ का नारा लगा रहे थे.

मोदी ने कहा, “मैं जोहानिलबर्ग में भारतीय समुदाय से मिले गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत महसूस कर रहा हूं. यह स्नेह भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच के अटूट बंधन को दर्शाता है. ये संबंध इतिहास में निहित हैं और साझा मूल्यों से और भी मजबूत होते जा रहे हैं.”

उन्होंने कहा कि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सांस्कृतिक संबंध “सचमुच दिल को छू लेने वाले और शाश्वत” हैं.

मोदी ने कहा, “जोहानिसबर्ग में मेरे युवा मित्रों ने गणपति प्रार्थना, शांति मंत्र और अन्य दिव्य प्रार्थनाओं का बड़ी श्रद्धा से पाठ किया. ऐसे पल हमारे लोगों के बीच के अटूट बंधन की पुष्टि करते हैं.”

शिखर सम्मेलन से इतर मोदी के जोहानिसबर्ग में मौजूद कुछ नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करने की भी संभावना है. वह भारत, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका के त्रिपक्षीय समूह ‘आईबीएसए’ के छठे शिखर सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगे.

यह ‘ग्लोबल साउथ’ के किसी देश में आयोजित किया जाने वाला समूह का लगातार चौथा शिखर सम्मेलन होगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के उनके समकक्ष शी चिनफिंग इस साल जी20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा नहीं ले रहे हैं.

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री से मिले मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज से मुलाकात की और दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय और आपसी हितों के मुद्दों पर चर्चा की. दक्षिण अफ्रीका पहुंचने के कुछ घंटों बाद प्रधानमंत्री मोदी ने अल्बनीज से मुलाकात की. अल्बनीज ने दिल्ली में हाल ही में हुए आतंकवादी हमले और सऊदी अरब में हुए बस हादसे पर दुख जताया, जिसमें कई भारतीय मारे गए थे.

अल्बनीज ने कहा, ‘‘हमारे पास चर्चा करने के लिए बहुत कुछ है, और हमारे रिश्ते बहुत मजबूत हैं.’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि हम आर्थिक संबंधों को और प्रगाढ़ कर सकते हैं। हमारे रक्षा और सुरक्षा संबंधों की प्रगति भी काफी अहम हैं.’’

शुक्रवार को ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग ने दिल्ली में विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ वार्ता की और उन्होंने भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी के तहत द्विपक्षीय सहयोग और प्रगति की समीक्षा की.





Source link

Related posts

’40 दिन का समय दे रहे…’, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने सरकार पर कसा तंज, क्या बताई हिंदू हो

DS NEWS

वंदे भारत में छात्रों ने गाया RSS का गीत तो केरल में छिड़ा विवाद, भड़के राजीव चंद्रशेखर

DS NEWS

PM मोदी का RJD-कांग्रेस पर वार, बोले- विदेशी त्योहार मनाने वाले हिंदू परंपरा को कहते हैं ड्रामा

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy