DS NEWS | The News Times India | Breaking News
‘उनका घमंड चरम पर पहुंच गया था’, बिहार चुनाव में प्रशांत किशोर की हार पर बोले चिराग पासवान
India

‘उनका घमंड चरम पर पहुंच गया था’, बिहार चुनाव में प्रशांत किशोर की हार पर बोले चिराग पासवान

Advertisements



बिहार में प्रचंड बहुमत के बाद गुरुवार को बतौर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 10वीं बार पद की शपथ ले ली है. NDA ने इस चुनाव में 243 सीटों में से 202 सीटों पर जीत हासिल की है. बीजेपी के 89, जदयू के 85, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के 19, हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के पांच और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के चार सीटें जीती हैं. नीतीश कैबिनेट के शपथ ग्रहण में कुल 27 मंत्रियों ने शपथ ली है. 

ऐसे में केंद्रीय मंत्री और एलजेपी (रामविलास) के सुप्रीमो चिराग पासवान का बयान सामने आया है. उन्होंने  पार्टी के प्रदर्शन पर खुशी जाहिर की. साथ ही उन्होंने जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने उनकी बातों का रिएक्शन देते हुए कहा, मुझे लगता है कि लोगों ने विपक्ष और उनके लगाए सभी आरोपों के पहले ही कई जवाब दे दिए हैं. चाहे वह प्रशांत किशोर हों या कोई और, उनका घमंड चरम पर पहुंच गया था.

‘पिताजी होते तो खुश होते’

केंद्रीय मंत्री चिराग ने कहा, यह पार्टी के लिए बड़ी कामयाबी है. मेरा मानना है कि यह मेरे नेता, मेरे पिता रामविलास पासवान के आशीर्वाद की वजह से है. मुझे आज बहुत खुशी हो रही है. यह जानकर कि वह जहां भी होंगे, पार्टी की जीत और इस कामयाबी से खुश होंगे. हमें आशीर्वाद दे रहे होंगे. हम उनका सम्मान करते हैं. प्रार्थना करते हैं कि उनके परिवार में कोई भी मुश्किल या संकट जल्द से जल्द हल हो जाए. 

मंत्रिमंडल में 10 नए चेहरे

नई सरकार के 26 सदस्यीय मंत्रिमंडल में पुराने अनुभवी नेताओं के साथ 10 नए चेहरों को शामिल किया गया है, जिसमें जातीय और क्षेत्रीय संतुलन पर विशेष ध्यान दिया गया है. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा सहित विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री भी उपस्थित रहे.



Source link

Related posts

महाराष्ट्र के वसई-विरार में भ्रष्टाचार का बड़ा खेल, ED ने खोल दिए 4 अहम किरदारों के सारे राज

DS NEWS

‘एक से ज्यादा राम मंदिर तो मस्जिद पर आपत्ति क्यों?’ बंगाल में बाबरी मस्जिद का ऐलान करने वाले TM

DS NEWS

लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित, स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगा विपक्ष

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy