DS NEWS | The News Times India | Breaking News
अब कॉल करके आपको धोखा नहीं दे पाएंगे ठग, TRAI ने लागू किया नया नियम, जानें कैसे होगा बचाव
India

अब कॉल करके आपको धोखा नहीं दे पाएंगे ठग, TRAI ने लागू किया नया नियम, जानें कैसे होगा बचाव

Advertisements


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने आम लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा फैसला लिया है. अब देश के सभी बड़े बैंक, म्यूचुअल फंड कंपनियां, शेयर बाजार से जुड़े संस्थान और पेंशन से जुड़े संगठन अपनी ग्राहक कॉल के लिए ‘1600’ से शुरू होने वाले नंबर ही इस्तेमाल करेंगे.

इस नियम का सबसे बड़ा फायदा आम आदमी को मिलेगा, क्योंकि अब यह पहचानना बहुत आसान होगा कि कॉल सच में किसी बैंक से आया है या किसी ठग कॉल कर रहा है. आजकल धोखेबाज लोग साधारण 10 अंकों वाले मोबाइल नंबर से बैंक अधिकारी बनकर लोगों को फोन करते हैं और सीधे सादे लोगों से OTP, UPI PIN और अन्य गोपनीय जानकारी लेकर ठगी करते हैं.

लोगों की समस्या को ध्यान में रखकर नया नियम लागू

TRAI ने इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए 1600 नंबर की सीरीज शुरू की है ताकि हर सरकारी या वित्तीय संस्था की कॉल एक अलग पहचान के साथ आए. इसका मतलब यह है कि अब भरोसेमंद संस्थाओं की कॉल ‘1600’ अंक के साथ शुरू होगी और बाकी अज्ञात कॉल से लोग सावधान रह सकेंगे.

TRAI ने नए नियम को लागू करने के लिए तय की समयसीमा

TRAI ने इस नए नियम को चरणबद्ध तरीके से लागू करने के लिए समयसीमा भी तय की है. म्यूचुअल फंड और एसेट मैनेजमेंट कंपनियों को 15 फरवरी, 2026 तक 1600 नंबर अपनाना होगा, जबकि बड़े स्टॉकब्रोकर 15 मार्च, 2026 तक इस व्यवस्था पर आ जाएंगे.

इसके अलावा, सभी बड़े बैंक, चाहे सरकारी हों, निजी हों या विदेशी, को 1 जनवरी, 2026 से 1600 नंबर का इस्तेमाल करना अनिवार्य होगा. इसके बाद फरवरी तक बड़े NBFC और पेमेंट बैंक शामिल होंगे और मार्च 2026 तक सभी छोटे संस्थान जैसे सहकारी बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक भी इस सीरीज में आ जाएंगे. पेंशन से जुड़े संगठनों को 15 फरवरी, 2026 तक 1600 नंबर अपनाना होगा. हालांकि, बीमा क्षेत्र की तारीखें अभी तय की जा रही हैं.

अब लोग असली और फर्जी बैंक कॉल की कर सकेंगे पहचान

आम जनता के लिए इसका सीधा मतलब यह है कि अब जैसे ही आपके फोन पर 1600 नंबर की सीरीज से कॉल आए, आप समझ जाएंगे कि यह किसी असली बैंक या वित्तीय संस्था की कॉल है. सरल शब्दों में कहें, तो TRAI की यह नई व्यवस्था ठगी रोकने और लोगों का भरोसा बढ़ाने के लिए एक बड़ी सुरक्षा ढाल साबित होगी. अब बैंक की असली कॉल 1600 नंबर से आएगी और बाकी कॉल से सावधान रहना होगा.

यह भी पढ़ेंः ‘चुनाव आयोग को बदनाम कर रहे राहुल गांधी’, जजों और ब्यूरोक्रेट्स समेत 272 हस्तियों ने लिखा ओपन लेटर



Source link

Related posts

PM मोदी असम में करेंगे कमाल, पहली बार एयरपोर्ट पर नहीं तो कहां उतरवाएंगे विमान, जानें क्यों खास

DS NEWS

‘मुख्यमंत्री की कुर्सी आउट ऑफ स्टाक’, डीके शिवकुमार का AI वीडियो शेयर कर BJP ने ली चुटकी!

DS NEWS

पाकिस्तान खेल रहा गंदा खेल, तीन आतंकी गिरफ्तार, जानें भारत में क्या करने वाले थे ये ?

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy