DS NEWS | The News Times India | Breaking News
’48 घंटे क्यों लगे…’ दिल्ली आतंकी हमले को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा
India

’48 घंटे क्यों लगे…’ दिल्ली आतंकी हमले को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा

Advertisements


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

दिल्ली में लाल किले के बाहर हुए आतंकी हमले को लेकर देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर कई सवाल दागे हैं. कांग्रेस ने सरकार से सवाल किया है कि आखिरकार धमाके को आतंकी हमला घोषित में इतना समय क्यों लग गया?

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने गुरुवार (13 नवंबर, 2025) को कहा कि सरकार को इसे (दिल्ली विस्फोट की घटना) आतंकी हमला करार देने में 48 घंटे लग गए. आखिर यह देरी क्यों हुई, यह हमारा पहला सवाल है. उन्होंने कहा, ”हमारा दूसरा सवाल यह है कि पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि किसी भी आतंकी कार्रवाई को युद्ध माना जाएगा, हम जानना चाहते हैं कि इस पर क्या स्थिति है? हमने यह भी मांग की है कि प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में एक सर्वदलीय बैठक होनी चाहिए.”

पहले बुलाया जाए संसद का सत्र- पवन खेड़ा

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, ”हमने इस आतंकी हमले को लेकर संसद का सत्र पहले बुलाने की भी मांग की है, ताकि संसद में इस पर गहनता से चर्चा की जा सके. देश को इसी तरह के विश्वास की जरूरत है, हमें इस देश में विश्वास बहाल करने की जरूरत है और यह सिर्फ सर्वदलीय बैठक और संसद सत्र के माध्यम से ही किया जा सकता है.”

दो तरह के होते हैं आतंकी- चिदंबरम

वहीं, दिल्ली आतंकी हमले को लेकर पूर्व गृह मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने बुधवार (12 नवंबर, 2025) को देश के अंदर पनपने वाले आतंकवाद को लेकर बयान दिया. उन्होंने कहा कि भारत दो तरह के आतंकवादियों का सामना कर रहा है. एक विदेश में ट्रेंड घुसपैठिए आतंकवादी और दूसरे देश में पलने वाले आतंकवादी. उन्होंने यह भी कहा कि मैंने ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में बहस के दौरान भी यही कहा था, लेकिन तब मेरा मजाक उड़ाया गया था.

यह भी पढ़ेंः अहमदाबाद विमान हादसा: मृतक पायलट के पिता ने की न्यायिक जांच की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब



Source link

Related posts

‘बांग्लादेश में निष्पक्ष चुनाव का स्वागत’, तारिक रहमान की ढाका वापसी पर भारत का पहला रिएक्शन

DS NEWS

‘लोकसभा चुनाव में सपा को सिर्फ एक सीट…’, बिहार एग्जिट पोल पर बोले रामगोपाल यादव; कर दी बड़ी भ

DS NEWS

अब 48 घंटे पहले बदल सकेंगे फ्लाइट टिकट की तारीख, नहीं लगेगा कोई चार्ज… DGCA ने बना दिया नियम

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy