DS NEWS | The News Times India | Breaking News
‘दो तरह के होते हैं आतंकी…’, दिल्ली ब्लास्ट पर कांग्रेस नेता चिदंबरम ने क्यों कहा ऐसा, जानें
India

‘दो तरह के होते हैं आतंकी…’, दिल्ली ब्लास्ट पर कांग्रेस नेता चिदंबरम ने क्यों कहा ऐसा, जानें

Advertisements



दिल्ली में लाल किले के पास हुए आतंकी हमले को लेकर पूर्व गृह मंत्री और कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने एक बार फिर देश के भीतर पनपने वाले आतंकवाद को लेकर बयान दिया है. कांग्रेस नेता ने कहा कि भारत दो तरह के आतंकवादियों का सामना कर रहा है और जब उन्होंने संसद में इस मद्दे को उठाया था तो उनका मजाक उड़ाया गया.

‘दो तरह के आतंकवादी होते हैं’

कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “मैंने पहलगाम आतंकी हमले से पहले और बाद में भी यही कहा है कि दो तरह के आतंकवादी होते हैं. विदेश से ट्रेंड घुसपैठिए आतंकवादी और देश में पलने वाले आतंकवादी. मैंने संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर बहस के दौरान भी यही कहा था. देश में पलने वाले आतंकवादियों के संदर्भ में मेरा मजाक उड़ाया गया और मुझे ट्रोल किया गया.”

उन्होंने कहा, “मैं यह जरूर कहना चाहूंगा कि सरकार ने इस पर चुप्पी साधे रखी क्योंकि सरकार जानती है कि देश में पलने वाले आतंकवादी भी होते हैं. इस ट्वीट का मकसद यह है कि हमें खुद से पूछना चाहिए कि वे कौन सी परिस्थितियां हैं जो भारतीय नागरिकों को यहां तक कि शिक्षित लोगों को भी आतंकवादी बना देती हैं.”

दिल्ली ब्लास्ट को लेकर कड़ी कर्रवाई के निर्देश

पी चिदंबरम का बयान ऐसे समय में आया है जब बुधवार (12 नवंबर 2024) पीएम मोदी की अगुआई में सीसीएस की बैठक बुलाई और दिल्ली आतंकी ब्लास्ट को लेकर कड़ी कर्रवाई के निर्देश दिए. मंत्रिमंडल की ओर से पारित प्रस्तावों में कहा गया कि देश ने सोमवार को लाल किले के पास राष्ट्र-विरोधी ताकतों द्वारा अंजाम दी गई एक जघन्य आतंकवादी घटना देखी है. इस विस्फोट में कई लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. मंत्रिमंडल आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के प्रति भारत की अटूट प्रतिबद्धता को दोहराया.

ये भी पढ़ें : दिल्ली ब्लास्ट के बाद एक्शन में सरकार, PM मोदी ने की CCS की बैठक, मृतकों को कैबिनेट ने दी श्रद्धांजलि



Source link

Related posts

अयोध्या में अब ध्वजारोहण… राम मंदिर के शिखर पर 22 फीट का धर्मध्वज फहराएंगे PM मोदी

DS NEWS

दिल्ली की तरह आंध्र प्रदेश में भी शराब नीति पर बवाल, 7 घंटे की पूछताछ के बाद जगन मोहन के सा

DS NEWS

तेज हवाएं, बिजली की गरज और लहरों की गड़गड़ाहट.. क्या अंडमान की ओर बढ़ रहा है एक और चक्रवात?

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy