DS NEWS | The News Times India | Breaking News
Watch: दिल्ली ब्लास्ट का नया CCTV फुटेज आया सामने, कैसे चलती गाड़ियों के बीच फटा बम!
India

Watch: दिल्ली ब्लास्ट का नया CCTV फुटेज आया सामने, कैसे चलती गाड़ियों के बीच फटा बम!

Advertisements



दिल्ली ब्लास्ट का नया CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि कैसे लाल किले के पास चलती गाड़ियों के बीच ही कार में बम फटा. फुटेज में धमाके से पहले कार की हरकतें और आसपास का माहौल स्पष्ट दिखाई दे रहा है. वीडियो में एक आई 20 कार नजर आ रही है जो पार्किंग से निकलते ही ब्लास्ट हो जाती है.

चांदनी चौक की निगरानी कर रहे CCTV कंट्रोल रूम में कैद इस फुटेज में धमाके का भयावह मंजर दिखाई दे रहा है. फुटेज में लाल किले के पास का वह जगह स्पष्ट दिख रही है, जहां घटना हुई. शाम 6 बजकर 50 मिनट का यह वीडियो चार विंडो वाले CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हुआ है. फुटेज में उस समय भीड़-भाड़ और आवाजाही दिखाई दे रही है और इसी बीच अचानक एक जोरदार धमाका होता है, जिसे CCTV कंट्रोल रूम में पूरी तरह कैद किया गया.

10 नवंबर की शाम हुआ था हादसा

सोमवार (10 नवंबर) की शाम को दिल्ली के लाल किले के पास एक जोरदार धमाका हुआ, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में करीब 25 लोग घायल हुए हैं. इस मामले की जांच में देश की कई सुरक्षा एजेंसियां जुटी हैं. अब तक लगभग 20 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और देश के विभिन्न हिस्सों में लगातार छापेमारी जारी है.

मृतकों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने

दिल्ली ब्लास्ट में मृतकों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है. विस्फोट से कई लोगों के कान के पर्दे, फेफड़े और आंतें फट गईं. कुछ लोग मौके पर ही मारे गए, जबकि गंभीर रूप से घायल अन्य मरीज अस्पताल में दम तोड़ गए. मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज के शवगृह में अब तक 8 मृतकों की पहचान की जा चुकी है और उनके शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं. कुछ शवों की अभी भी पहचान नहीं हो पाई है.

ये भी पढ़ें-

DNA सैंपल हो रहे मैच, दिल्ली ब्लास्ट केस का खुलेगा राज, 12 में से 8 मृतकों के सौंपे गए शव





Source link

Related posts

‘कृषि और डेयरी सेक्टर से कोई समझौता नहीं…’, अमेरिका संग ट्रेड डील को लेकर अपनी बात पर कायम है

DS NEWS

मंच पर भाषण दे रहे कर्नाटक CM सिद्धारमैया यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर क्यों चिल्लाए?

DS NEWS

पाकिस्तान से आया कबूतर, रेलवे स्टेशन उड़ाने की धमकी वाली पर्ची लाया साथ, जानें पूरा मामला

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy