DS NEWS | The News Times India | Breaking News
ये एग्जिट पोल हुआ सच तो बिहार में बनेगी महागठबंधन की सरकार! जानें चौंकाने वाले सर्वे के आंकड़े
India

ये एग्जिट पोल हुआ सच तो बिहार में बनेगी महागठबंधन की सरकार! जानें चौंकाने वाले सर्वे के आंकड़े

Advertisements



बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले जारी हुए तमाम एग्जिट पोल्स और सर्वे में राजनीतिक समीकरण बेहद दिलचस्प होता जा रहा है. जहां ज्यादातर सर्वे एनडीए (NDA) को बढ़त दिखा रहे हैं, वहीं एक सर्वे ऐसा भी सामने आया है जिसने सियासी हलचल बढ़ा दी है. Journo Mirror के सर्वे में महागठबंधन (MGB) को स्पष्ट बहुमत मिलता दिखाया गया है.

Journo Mirror ने बदला समीकरण

Journo Mirror के अनुसार, महागठबंधन को इस बार 130 से 140 सीटें मिल सकती हैं, जबकि NDA को सिर्फ 100 से 110 सीटों तक सीमित बताया गया है. यह अनुमान बाकी सभी सर्वे से बिल्कुल उलटा है. इस सर्वे में दावा किया गया है कि जनता इस बार बदलाव के मूड में है और राज्य में एक नया समीकरण बन सकता है.

बाकी सर्वे में NDA आगे

हालांकि, अन्य प्रमुख सर्वे एजेंसियों जैसे P-Marq, Peoples Pulse, DV Research, Matrize IANS, Chanakya, Poll Diary और Praja Poll Analytics ने NDA को बहुमत के करीब या उससे ऊपर दिखाया है. इनमें NDA को 130 से 209 सीटों तक का अनुमान मिला है, जबकि महागठबंधन को 32 से 108 सीटों के बीच सीमित बताया गया है.

















Source NDA MGB (महागठबंधन) OTH (अन्य)
Matrize IANS 147–167 70–90 2–6
Chanakya 130–138 100–108 3–5
Poll Diary 184–209 32–49 1–5
Praja Poll Analytics 186 50 7
Polstrat 133–148 87–102 3–5
TIF Research 145–163 76–95 0–1
JVC 135–150 88–103 3–6
Peoples Insight 133–148 87–102 3–6
Peoples Pulse 133–159 75–101 2–13
P-Marq 142–162 80–98 1–7
DV Research 137–152 83–98 3–12
Journo Mirror 100–110 130–140 3–7
Poll of Polls (Average) 131–157 80–93 3–6

2020 में किस पार्टी को मिली थीं कितनी सीटें?

बिहार विधानसभा चुनावों में पिछली बार यानी 2020 में एनडीए गठबंधन ने जीत दर्ज कर सरकार बनाई थी. उस समय एनडीए को कुल 125 सीटें मिली थीं, जबकि महागठबंधन को 110 सीटों पर सफलता मिली थी.

पिछले चुनाव के आंकड़ों पर नजर डालें तो एनडीए गठबंधन में बीजेपी को 74 सीटें, जदयू को 43 सीटें, विकासशील इंसान पार्टी (VIP) को 4 सीटें और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) को भी 4 सीटें मिली थीं.

वहीं महागठबंधन की तरफ से राजद ने 75 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर कर सामने आई थी. कांग्रेस को 19 सीटें, सीपीआई (एमएल) को 12 सीटें, जबकि AIMIM और अन्य दलों को 5 सीटें मिली थीं.

ये भी पढ़ें-

Poll of Polls: बिहार में नीतीशे कुमार हैं…! एग्जिट पोल में NDA की बल्ले-बल्ले, महागठबंधन की उम्मीदें भी बरकरार



Source link

Related posts

रतन दुबे मर्डर केस: NIA ने माओवादी बाप-बेटे के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, जानें क्या है पूरा मामल

DS NEWS

दिग्विजय सिंह की पोस्ट से मचा सियासी बवाल, PM मोदी की आडवाणी के साथ शेयर की पुरानी फोटो, जानें

DS NEWS

10 हजार रुपये का नोट होगा नीलाम… राष्ट्रपति भवन में बोली लगाकर खरीद सकते हैं 250 से ज्यादा गि

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy