DS NEWS | The News Times India | Breaking News
भूमि पूजन के बाद अब शिखर पर ध्वजारोहण…. 25 नवंबर को अयोध्या में होंगे PM मोदी; CM योगी ने लिय
India

भूमि पूजन के बाद अब शिखर पर ध्वजारोहण…. 25 नवंबर को अयोध्या में होंगे PM मोदी; CM योगी ने लिय

Advertisements


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

अयोध्या एक बार फिर इतिहास रचने जा रही है. भव्य मंदिर में रामलला के विराजमान होने के बाद अब 25 नवंबर को एक और स्वर्णिम अध्याय जुड़ने जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं अयोध्या पहुंचकर श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के 161 फीट ऊंचे मुख्य शिखर पर भगवा ध्वज फहराएंगे.

यह ऐतिहासिक क्षण होगा जब ध्वजारोहण कार्यक्रम के अंतर्गत श्रीराम मंदिर के सातों शिखर पहली बार भगवा ध्वज से सुशोभित होंगे. मुख्य शिखर के ठीक नीचे विराजमान श्रीरामलला की दृष्टि जैसे ही ध्वज पर पड़ेगी, तो यह एक अलौकिक घटना के रूप में देश-विदेश के करोड़ों सनातन धर्मावलंबियों की स्मृति में सदा के लिए अंकित हो जाएगी.

सीएम योगी तैयारियों की खुद कर रहे मॉनिटरिंग

सरकार ने इस ध्वजारोहण समारोह को अब तक का सबसे भव्य आयोजन बनाने का संकल्प लिया है. प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद तैयारियों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं. उनके निर्देश पर वरिष्ठ अधिकारी और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारी कई दिनों से अयोध्या में डेरा डाले हुए हैं.

श्रद्धालुओं को आयोजन के सीधा प्रसारण दिखाने के लिए की गई व्यवस्था

25 नवंबर को होने वाले इस आयोजन का सीधा प्रसारण दूरदर्शन सहित सभी प्रमुख न्यूज चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर किया जाएगा. वहीं, श्रीराम जन्मभूमि परिसर में 200 फीट चौड़ी विशाल LED स्क्रीन लगाई जाएगी. साथ ही, अयोध्या के प्रमुख चौराहों (रामपथ तिराहा, सहादतगंज, टेढ़ी बाजार, नयाघाट पुल, रिकाबगंज, लता मंगेशकर चौक, सुग्रीव किला, राम की पैड़ी सहित 30 से अधिक स्थलों) पर बड़ी-बड़ी LED स्क्रीनें लगाई जाएंगी, ताकि लाखों श्रद्धालु प्रधानमंत्री को मंदिर शिखर पर ध्वज फहराते हुए लाइव देख सकें.

शहर को दीपोत्सव से भी अधिक भव्य रूप दिया जा रहा है. राम मंदिर परिसर को विशेष रोशनी से नहलाया जाएगा. जैसे ही प्रधानमंत्री मोदी शिखर पर ध्वज फहराएंगे, वैसे ही पूरा शहर फूलों की मालाओं, रंग-बिरंगी लाइटों और भगवा ध्वजों से आच्छादित नजर आएगा. हर चौराहे पर भव्य तोरणद्वार बनाए जाएंगे, जिन पर सुनहरे अक्षरों में जय श्री राम अंकित होगा.

21 से 25 नवंबर तक अयोध्या में होंगे अभूतपूर्व सांस्कृतिक आयोजन

21 से 25 नवंबर तक चलने वाले अनुष्ठानों के दौरान नगर में अभूतपूर्व सांस्कृतिक आयोजन होंगे. दीपोत्सव और प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तरह प्रमुख चौराहों और स्थलों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी. पर्यटन और संस्कृति विभाग के अधिकारी कलाकारों से संपर्क कर रहे हैं ताकि रामकथा, नृत्य, भजन और लोक प्रस्तुतियों से पूरे शहर का माहौल भक्तिमय बन सके.

नगर निगम की टीमें दिन-रात साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण में लगी हैं. प्रमुख मार्गों की मरम्मत, घाटों पर रंग-रोगन और सड़क किनारे पौधारोपण कर फूलों के गमले सजाए जा रहे हैं. सरयू तट को भी स्वर्णिम रूप दिया जा रहा है. नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने कहा कि शहर को प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तर्ज पर सजाया जा रहा है. हर गली-मोहल्ले को स्वच्छ और आकर्षक बनाया जा रहा है ताकि आने वाले लाखों श्रद्धालु अयोध्या की भव्यता को देख अभिभूत हो उठें.

यह भी पढ़ेंः पिछली बार कितने सही साबित हुए एग्जिट पोल के नतीजे? जानें सर्वे ने कब-कब चौंकाया



Source link

Related posts

‘ये बच्चों को गैस चैंबर में डालने जैसा होगा’, SC में उठा स्पोर्ट्स एक्टिविटीज का मुद्दा

DS NEWS

राज्यसभा में महिलाओं के खिलाफ अपराध को लेकर पूछा गया गंभीर सवाल, जानें सरकार का जवाब

DS NEWS

‘इजरायल ने हमें धोखा दिया, अगर PM के एयरक्राफ्ट को कुछ…’, ईरान पर हमले को लेकर भड़के ओवैसी

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy