DS NEWS | The News Times India | Breaking News
फरीदाबाद में मिला 360 किलो विस्फोटक वही, जो पुलवामा अटैक में हुआ इस्तेमाल?
India

फरीदाबाद में मिला 360 किलो विस्फोटक वही, जो पुलवामा अटैक में हुआ इस्तेमाल?

Advertisements



हरियाणा के फरीदाबाद में स्थित एक मेडिकल कॉलेज से जम्मू-कश्मीर पुलिस ने छापा मारकर सोमवार (10 नवंबर) को एक कालनिकोव असॉल्ट राइफल, 3 मैगजीन और 83 लाइव राउंड्स सीज किए गए हैं और करीब 360 किलोग्राम विस्फोटक बरामद किया है. यह सनसनीखेज खुलासा जम्मू-कश्मीर पुलिस की जांच के दौरान सामने आया, जिसमें गिरफ्तार डॉक्टर आदिल अहमद राठर की निशानदेही पर कार्रवाई की गई.

इससे पहले अनंतनाग के सरकारी मेडिकल कॉलेज में डॉ. आदिल अहमद राठर के लॉकर से भी एक AK-47 राइफल बरामद की गई थी. आदिल की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसी नेटवर्क से जुड़े एक और डॉक्टर को हिरासत में लिया, जिसकी जानकारी ने इस बड़े विस्फोटक जखीरे का खुलासा किया.

पुलवामा हमले में किया गया था इसी विस्फोटक का इस्तेमाल

फरीदाबाद पुलिस के अनुसार, बरामद विस्फोटक संभवतः अमोनियम नाइट्रेट है. ये वही केमिकल है, जिसका इस्तेमाल 2019 के पुलवामा हमले में किया गया था. जांच में सामने आया है कि हमले से नौ दिन पहले आतंकियों ने अमोनियम नाइट्रेट से विस्फोटक तैयार कर सेल्फी ली थी, जिसमें उनके चेहरे पर यह केमिकल लगा हुआ दिखा था.

फरीदाबाद के पुलिस आयुक्त ने क्या कहा?

फरीदाबाद के पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार ने इस मामले में कहा, “यह हरियाणा पुलिस और जम्मू-कश्मीर पुलिस के बीच चल रहा संयुक्त अभियान है. एक आरोपी डॉ. मुजम्मिल को गिरफ्तार कर लिया गया है. 360 किलोग्राम ज्वलनशील पदार्थ बरामद किया गया है, जो संभवतः अमोनियम नाइट्रेट है. यह RDX नहीं है…”

डॉक्टर आदिल राठर के पास से बरामद हुआ था AK-47 

बता दें कि दो दिन पहले ही डॉक्टर आदिल राठर की अनंतनाग मेडिकल कॉलेज (GMC) में निजी लॉकर से एक AK-47 राइफल बरामद की गई थी, जिसने सुरक्षा एजेंसियों को चौंका दिया था. फिलहाल आदिल और उसके साथी डॉक्टर पुलिस हिरासत में हैं. अधिकारियों का कहना है कि घाटी से हाल के वर्षों में इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक बरामदगी पहली बार हुई है, जिसकी जांच अभी जारी है.

कौन है आदिल राठर?

आदिल अहमद राठर जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग का रहने वाला है. वह उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के अंबाला रोड स्थित एक निजी अस्पताल में मेडिसिन विशेषज्ञ के तौर पर काम करता था. हाल ही में श्रीनगर में जैश-ए-मोहम्मद के समर्थन में लगाए गए पोस्टरों से तनाव बढ़ गया था. इसी मामले में 28 अक्टूबर को पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की थी. अब जांच में आदिल की भूमिका पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं.

ये भी पढ़ें-

360 किलो विस्फोटक, टाइमर और हथियार, उत्तर भारत को दहलाने की कैसे रची गई आतंकी साजिश, पूरी कहानी



Source link

Related posts

‘यह नियम की मूल भावना के विपरीत..’, राज्यसभा में क्यों विपक्ष पर बिगड़ पड़े उपराष्ट्रपति सीपी र

DS NEWS

बीजेपी ने संसद में ई-सिगरेट पीते हुए TMC सांसद का वीडियो किया शेयर, ममता बनर्जी से मांगा जवाब

DS NEWS

वंदे मातरम और चुनाव सुधार पर संसद में चर्चा, कांग्रेस की ओर से राहुल-प्रियंका समेत ये नेता रखें

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy