DS NEWS | The News Times India | Breaking News
’14 तारीख को 11 बजे तक लालू कंपनी का सूपड़ा साफ’, अमित शाह का बड़ा दावा, घुसपैठियों पर क्या कहा
India

’14 तारीख को 11 बजे तक लालू कंपनी का सूपड़ा साफ’, अमित शाह का बड़ा दावा, घुसपैठियों पर क्या कहा

Advertisements



बिहार के बेतिया में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को एनडीए की जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर तीखा हमला बोला और एनडीए की जीत का दावा किया. उन्होंने कहा कि बिहार में पहले चरण का मतदान हो चुका है, जबकि दूसरा चरण 11 तारीख को होगा.

गृह मंत्री ने आत्मविश्वास भरे अंदाज में कहा, “14 तारीख को जब मतगणना होगी, तो सुबह 8 बजे से गिनती शुरू होगी और 11 बजे तक लालू एंड कंपनी का सूपड़ा साफ हो जाएगा.” अमित शाह ने अपने भाषण की शुरुआत भगवान वाल्मीकि की तपोभूमि का उल्लेख करते हुए की. उन्होंने कहा कि अगर गलती से ठगबंधन की सरकार बन गई, तो चंपारण की भूमि ‘चंबल’ बन जाएगी और बिहार फिर से जंगलराज के दौर में चला जाएगा. उन्होंने जनता से अपील की कि ऐसे हालात से बचने के लिए ‘कमलछाप’ पर बटन दबाएं.

अमित शाह ने किया बड़ा दावा

अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए 14 तारीख को मजबूती से सरकार बनाने जा रहा है. उन्होंने कहा, “अयोध्या में प्रभु श्रीराम का मंदिर पहले अंग्रेजों, फिर कांग्रेस और लालू एंड कंपनी ने अटकाया-भटकाया था, लेकिन मोदी जी ने वहां भव्य मंदिर बनवाया.” गृहमंत्री ने बताया कि बिहार में माता सीता का भव्य मंदिर बन रहा है. उन्होंने वादा किया कि “जिस दिन सीतामढ़ी में माता सीता का मंदिर बन जाएगा, उसी दिन अयोध्या से सीतामढ़ी के लिए वंदे भारत ट्रेन शुरू कर दी जाएगी.”

अमित शाह ने उठाया घुसपैठियों का मुद्दा

सभा में अमित शाह ने घुसपैठियों का मुद्दा भी जोरदार तरीके से उठाया. उन्होंने कहा, “क्या घुसपैठियों को देश से बाहर निकालना चाहिए या नहीं?” भीड़ से सहमति के नारे आने पर उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधा और कहा कि “राहुल बाबा ने चार महीने पहले घुसपैठिया बचाओ यात्रा निकाली थी. चाहे राहुल गांधी कितनी भी यात्रा निकाल लें, लेकिन हम एक-एक घुसपैठिए को देश से बाहर निकालकर रहेंगे.”

शाह ने सवाल उठाया, “क्या कोई बांग्लादेशी घुसपैठिया तय करेगा कि बिहार का मुख्यमंत्री कौन बनेगा?” उन्होंने कहा कि देश में सुरक्षा और संप्रभुता के लिए केंद्र सरकार हर कदम उठाएगी और बिहार में एनडीए की सरकार ही स्थिरता और विकास की गारंटी है.

ये भी पढ़ें-

कितने तरह के होते हैं परमाणु बम? डर्टी से लेकर हाइड्रोजन तक… जानें इनमें क्या होता है अंतर



Source link

Related posts

युवा कांग्रेस ने ECI दफ्तर की दीवारों पर चिपकाए ‘ब्राजील मॉडल वोट चोरी’ के पोस्टर, चुनाव आयोग प

DS NEWS

बाढ़ भूस्खलन ने बर्बाद कर दिया पंजाब और हिमाचल, आज PM मोदी करेंगे दोनों राज्यों का दौरा

DS NEWS

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ ने भगवान गणेश की उतारी आरती, सुख-शांति का मांगा आशीष

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy