DS NEWS | The News Times India | Breaking News
बंगाल के एक गांव में दो साल से रह रहे हैं दो बांग्लादेशी, नहीं हो रही कार्रवाई : भाजपा
India

बंगाल के एक गांव में दो साल से रह रहे हैं दो बांग्लादेशी, नहीं हो रही कार्रवाई : भाजपा

Advertisements



केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता सुकांत मजूमदार ने रविवार (02 नवंबर, 2025) को आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर जिले में दो बांग्लादेशी दो साल से अधिक समय से अवैध रूप से रह रहे हैं, लेकिन पुलिस ने ‘विफल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी’ के निर्देश पर कोई कार्रवाई नहीं की.

मजूमदार ने दावा किया कि पुलिस उदासीन बनी रही, क्योंकि ऐसे लोग सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के वोट बैंक हैं. उन्होंने बताया कि दोनों व्यक्तियों के बांग्लादेशी पहचान पत्रों की प्रतियों के साथ एक लिखित शिकायत दक्षिण दिनाजपुर जिले के बंसीहारी थाने में दी गई है.

2 साल पहले शिकायत दर्ज कराने का दावा

भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के पूर्व अध्यक्ष ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बंसीहारी क्षेत्र के लालपुर गांव के निवासी फिरोज मियां की ओर से पुलिस में लगभग दो साल पहले दर्ज कराई गई शिकायत की एक प्रति साझा की. उन्होंने दावा किया, ‘दक्षिण दिनाजपुर जिले के अंतर्गत बंसीहारी थाने में दो बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ बार-बार लिखित शिकायत के बावजूद, राज्य पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है.’

दोनों कथित घुसपैठियों की पहचान लवली बेगम और अब्दुल मन्नान के रूप में हुई है. भाजपा नेता ने कहा, ‘भले ही शिकायतकर्ता ने पर्याप्त दस्तावेजी साक्ष्य (आरोपी व्यक्तियों के बांग्लादेश के फोटोयुक्त पहचान पत्र) उपलब्ध कराए हों, फिर भी पुलिस पूरी तरह से उदासीन बनी हुई है. इसका एक ही कारण है, असफल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का सख्त निर्देश कि किसी भी अवैध घुसपैठिए के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए.’

‘वोट बैंक को बरकरार रखने में लगीं ममता बनर्जी’

मजूमदार बालुरघाट लोकसभा सीट से सांसद हैं, जो दक्षिण दिनाजपुर जिले में है. केंद्रीय मंत्री ने पोस्ट में दावा किया, ‘पुलिस इन कथित घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है, क्योंकि ममता बनर्जी सरकार वोट बैंक को बरकरार रखने के लिए राष्ट्र की सुरक्षा के हितों को ताक पर रख रही है.’ फिरोज मियां ने 27 नवंबर 2023 को दर्ज कराई गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि दोनों बांग्लादेशी उनके गांव में अवैध रूप से रह रहे हैं और वे विध्वंसक गतिविधियों को अंजाम दे सकते हैं.

ये भी पढ़ें:- बेंगलुरु: लाइट बंद करने की बात पर शुरू हुआ झगड़ा, कुछ ही मिनटों में बन गया खौफनाक मर्डर मिस्ट्री



Source link

Related posts

‘सबरीमाला सोना चोरी मामले में बड़ी साजिश के साक्ष्य, एसआईटी इसकी भी करे जांच’, केरल HC का आदेश

DS NEWS

तेजस्वी के सिर सजेगा ताज या नीतीश की होगी वापसी, बिहार पोल ऑफ पोल के हैरान करने वाले आंकड़े

DS NEWS

बेंगलुरु: लाइट बंद करने की बात पर शुरू हुआ झगड़ा, कुछ ही मिनटों में बन गया खौफनाक मर्डर मिस्ट्र

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy