DS NEWS | The News Times India | Breaking News
पश्चिम बंगाल: मां काली की मूर्ति के अपमान के बाद हंगामा, सड़क जाम और पथराव, आरोपी गिरफ्तार
India

पश्चिम बंगाल: मां काली की मूर्ति के अपमान के बाद हंगामा, सड़क जाम और पथराव, आरोपी गिरफ्तार

Advertisements



पश्चिम बंगाल के हार्वुड पॉइंट कोस्टल पुलिस थाना क्षेत्र के उत्तर चंद्रनगर गांव में मंगलवार (21 अक्टूबर, 2025) की सुबह मां काली की मूर्ति के कथित अपमान को लेकर भारी हंगामा हुआ. इस मामले में एक आरोपी की गिरफ्तारी भी हुई.

पश्चिम बंगाल पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर बताया कि सुबह करीब 5.30 बजे सूर्यनगर ग्राम पंचायत के एक मंदिर में मूर्ति अपमान की सूचना मिली. पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पूजा समिति के सदस्यों से बात की, जिन्होंने विसर्जन के बाद औपचारिक शिकायत दर्ज करने की बात कही. हालांकि, इसके बाद बाहरी लोगों के समूह ने इलाके में प्रवेश किया, जिससे भीड़ बढ़ गई और मूर्ति को राष्ट्रीय राजमार्ग पर ले जाया गया, जिससे सड़क जाम हो गया.

पुलिस के अनुरोध के बावजूद हुआ पथराव

पुलिस ने बताया कि भीड़ ने सड़क जाम कर दी, जिससे सार्वजनिक वाहन और एम्बुलेंस फंस गए. अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन सड़क खाली करने के अनुरोधों के बावजूद पथराव शुरू हो गया.

पुलिस ने सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मां काली की मूर्ति को सुरक्षित करने के लिए त्वरित कार्रवाई की. मूर्ति को पूरी श्रद्धा के साथ पुलिस वाहन में रखा गया, ताकि अफरा-तफरी में कोई क्षति न हो. इसके बाद इलाके को खाली कराया गया और शांति बहाल की गई. पुलिस ने लगातार गश्त और सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू की.

आरोपी ने नशे की हालत में किया था मूर्ति का अपमान

खुफिया जानकारी के आधार पर, भूपति हलदर के बेटे नारायण हलदर (28) को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में उसने नशे की हालत में मूर्ति अपमान की बात स्वीकार की. पुलिस ने सड़क जाम करने और तोड़फोड़ के दो मामले दर्ज किए.

सड़क जाम के मामले में अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई, लेकिन जांच जारी है. पुलिस ने अन्य संलिप्त लोगों की पहचान के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं. प्रारंभिक जांच में यह स्थानीय उपद्रव प्रतीत होता है, जिसमें कुछ शरारती तत्वों ने गलत सूचना फैलाने की कोशिश की. पुलिस ने नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है.

ये भी पढ़ें:- हैदराबाद के बंजारा हिल्स में वेश्यावृत्ति का भंडाफोड़, उज्बेकिस्तानी युवती समेत तीन महिलाएं रेस्क्यू



Source link

Related posts

मध्य प्रदेश में AIMIM नेता तौकीर निजामी के बिगड़े बोल, मुसलमानों को लेकर दिया विवादित बयान

DS NEWS

‘BJP मतलब ब्रिटिशर्स जनता पार्टी’, रेवंत रेड्डी का केंद्र सरकार पर तीखा हमला, संविधान पर बताया

DS NEWS

आप देवी-देवताओं के धन से अपना बैंक बचाना चाहते हैं? मंदिर के फंड पर SC ने दिया अहम निर्देश

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy