DS NEWS | The News Times India | Breaking News
बेंगलुरु में पश्चिम बंगाल की महिला से सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार, दो फरार
India

बेंगलुरु में पश्चिम बंगाल की महिला से सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

Advertisements



बेंगलुरु ग्रामीण में मंगलवार (21 अक्टूबर, 2025) की रात एक दिल दहला देने वाली घटना में पश्चिम बंगाल की एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म और लूटपाट का मामला सामने आया है. पीड़ित महिला बेंगलुरु की एक ब्यूटी पार्लर में काम करती है. यह घटना मडनायकनहल्ली पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत गंगोंदनहल्ली इलाके में स्थित एक निजी मकान में हुई.

पुलिस के अनुसार, वारदात मंगलवार (21 अक्टूबर) की रात करीब 9:15 बजे से 12:30 बजे के बीच की है, जब पांच लोग एक घर का दरवाजा खुलवाकर जबरन अंदर घुसे. उस समय घर में छह लोग मौजूद थे. आरोपियों ने महिला को जबरदस्ती खींचकर उसी पंक्ति में बने एक अन्य कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया.

आरोपियों के जाने के बाद पीड़िता के बेटे ने पुलिस को की खबर

पीड़ित महिला के बेटे ने रात करीब 12:30 बजे पुलिस को कॉल कर घटना की जानकारी दी, जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे. बेंगलुरु ग्रामीण एसपी सी. के. बाबा ने कहा, ‘आरोपियों ने न सिर्फ महिला के साथ दुष्कर्म किया, बल्कि दो मोबाइल फोन और 25,000 रुपये नकद भी लूटकर फरार हो गए.’

पुलिस की शुरुआती जांच में क्या हुआ खुलासा?

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पीड़िता पश्चिम बंगाल की रहने वाली है और दो अन्य महिलाओं और दो बच्चों के साथ उसी इलाके में किराये पर रहती थी. बताया जा रहा है कि आरोपी पास के ही क्षेत्र के रहने वाले हैं. एसपी सीके बाबा ने कहा, ‘पीड़िता अब खतरे से बाहर है. हम यह भी जांच कर रहे हैं कि क्या आरोपियों और पीड़िता के बीच पहले से जान-पहचान थी.’

पांच में से तीन आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

इस मामले की जांच के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है, जो डीएसपी के नेतृत्व में काम कर रही है. इस मामले में पुलिस ने बताया कि पांच में से तीन आरोपी कार्तिक, ग्लेन और सुवॉयग को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो अब भी फरार हैं. पुलिस ने बताया कि उनकी तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है. पुलिस ने इस घटना में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 70(1), 127(2), 118(1), 311, 324(3) और 190 के तहत सामूहिक दुश्कर्म और डकैती का मामला दर्ज किया है.

यह भी पढ़ेंः तेलंगाना में पेंशन के लिए MLA के पैरों में गिरी दिव्यांग महिला, बुत बने खड़े रहे नेता



Source link

Related posts

‘किसी और देश में ऐसा होता तो…’, दिल्ली ब्लास्ट पर प्रियंक खरगे ने अमित शाह का मांगा इस्तीफा

DS NEWS

राज्य का दर्जा, छठी अनुसूची की मांग और आरक्षण… इन मांगों को लेकर लद्दाख में प्रदर्शन के दौरान

DS NEWS

रतन दुबे मर्डर केस: NIA ने माओवादी बाप-बेटे के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, जानें क्या है पूरा मामल

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy