DS NEWS | The News Times India | Breaking News
करूर भगदड़ के पीड़ित परिवारों को एक्टर विजय ने दिए 20-20 लाख रुपये, बैंक अकाउंट में पैसे आने पर
India

करूर भगदड़ के पीड़ित परिवारों को एक्टर विजय ने दिए 20-20 लाख रुपये, बैंक अकाउंट में पैसे आने पर

Advertisements



अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) ने शनिवार (18 अक्टूबर) को कहा कि 27 सितंबर को करूर भगदड़ में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिवार को 20-20 लाख रुपये की सहायता राशि दी गई है. टीवीके ने कहा कि यह राशि सीधे प्रभावित परिवारों के बैंक खातों में जमा करा दी गई है.

टीवीके ने एक्स पर पोस्ट कर जानकारी देते हुए बताया कि 39 परिवारों को 20-20 लाख रुपये की राशि भेजी गई है, जो कुल मिलाकर 7.8 करोड़ रुपये होती है. टीवीके के एक पदाधिकारी ने बताया कि उन्होंने (विजय) ने पीड़ित परिवारों से व्यक्तिगत रूप से मिलने और उन्हें सांत्वना देने के बाद अनुग्रह राशि वितरित करने की योजना बनाई थी, लेकिन उन्होंने यह सुनिश्चित करने का निर्णय लिया कि राहत राशि उन तक पहले पहुंचे. उन्होंने कहा कि अन्य प्रभावित परिवारों को भी अनुग्रह राशि मिलेगी.

‘आज राशि मेरे खाते में आ गई’

भगदड़ में अपनी बेटी को खोने वाले सेल्वरानी ने करूर में पत्रकारों से कहा, ‘‘टीवीके सदस्यों ने 20 लाख रुपये जमा करने के लिए मेरे बैंक खाते का विवरण प्राप्त किया था. आज राशि मेरे खाते में आ गई है.’’

करूर भगदड़ में 41 लोगों की हुई थी मौत

करूर में विजय की रैली के दौरान मची भगदड़ में 41 लोगों की जान चली गई थी, जबकि 60 से अधिक लोग घायल हुए थे. घटना के बाद टीवीके ने परिजनों को खोने वाले परिवारों को 20-20 लाख रुपये अनुग्रह राशि और घायलों को दो-दो लाख रुपये की राहत राशि देने की घोषणा की थी. पार्टी ने पहले घोषणा की थी कि टीवीके पीड़ितों के परिवारों को गोद लेगी और शिक्षा एवं रोजगार प्राप्ति में उनकी सहायता करेगी.

तमिलगा वेत्री कषगम चीफ विजय ने क्या कहा?

विजय ने प्रभावित परिवारों के प्रति अपना समर्थन दोहराया और कहा कि अधिकारियों से अनुमति मिलने के बाद वह निश्चित रूप से उनसे मिलेंगे. विजय ने एक पत्र में कहा, ‘‘करूर में हुई असहनीय दर्दनाक घटना से हम बेहद दुखी हैं और अपने परिवार के सदस्यों की मृत्यु पर शोक व्यक्त कर रहे हैं. हम आपको एक बार फिर आश्वस्त करते हैं कि इस स्थिति में हम आपकी हरसंभव सहायता और सांत्वना देने के लिए मौजूद रहेंगे.’’

उन्होंने आगे कहा, ‘‘जैसा कि 28 सितंबर को पहले ही घोषणा की जा चुकी है और टीवीके ने आज आरटीजीएस के माध्यम से पीड़ित परिवारों को 20-20 लाख रुपये भेजे हैं. हम आपसे विनम्र अनुरोध करते हैं कि इसे स्वीकार करें. ईश्वर की कृपा से हम इस कठिन समय से उबर जाएंगे.’’

ये भी पढ़ें

LAB ने न्यायिक जांच का किया स्वागत, लद्दाख के एक प्रतिनिधि को आयोग में शामिल करने की रखी मांग



Source link

Related posts

फर्जी नाम, नकली दस्तावेज और करोड़ों की ठगी… कोलकाता में ‘गुमनाम ठग’ को CBI ने दबोचा

DS NEWS

कितने निकाह कर सकता मुस्लिम पुरुष? हाई कोर्ट ने सुनाया फैसला; दूसरी शादी के लिए रखी ये शर्त

DS NEWS

‘कल से शुरू होगा बचत उत्सव’, राष्ट्र के नाम संबोधन में GST सुधारों पर बोले पीएम मोदी

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy