DS NEWS | The News Times India | Breaking News
‘उद्योगों को बिहार में आने से रोका गया’, चिराग पासवान ने बताया NDA और महागठबंधन के बीच फर्क
India

‘उद्योगों को बिहार में आने से रोका गया’, चिराग पासवान ने बताया NDA और महागठबंधन के बीच फर्क

Advertisements



बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में अब चंद ही दिन बचे हैं. ऐसे में आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला और तेज होता दिख रहा है. केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने राजद और कांग्रेस के गठबंधन को लेकर जमकर निशाना साधा है.

लोकजन शक्ति पार्टी (रामविलास) LJPR के अध्यक्ष चिराग पासवान ने शनिवार को न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि जिस तरीके से 90 के दशक में बिहार की स्थिति थी, ये किसी से छुपा नहीं है. उन्होंने तत्कालीन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि किस तरह से हत्या, लूटमार डकैती और अपहरण सब चरम सीमा पर था. 

चिराग पासवान का कांग्रेस और राजद पर निशाना 
कांग्रेस और राजद पर निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि किस तरीके से उद्योगों को यहां आने से रोका गया, किस तरीके से बिहार को लेकर ऐसा धारणा बनाई गई, जिसकी वजह से बिहार में लोगों ने निवेश करना छोड़ दिया. अपराध से तंग आकर बिहार के लोगों ने पलायन शुरू कर दिया और बिहार में सबसे ज्यादा पलायन उसी समय हुआ जब बिहार में जंगलराज कायम था और ये बात बिल्कुल हकीकत है.

‘राजद और कांग्रेस ने बिहार को बर्बाद किया’ 
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राजद और कांग्रेस ने मिलकर बिहार को बर्बाद करने का काम किया है और जबसे तीसरी बार केंद्र में एनडीए की सरकार आई है, पीएम मोदी पिछले एक साल में कई बार बिहार का दौरा कर चुके हैं. पीएम मोदी ने बिहार के लिए लाखों करोड़ों की योजनाओं को समर्पित किया है. ये अपने में दिखाता है कि दोनों गठबंधन की सोच में कितना फर्क है.

चिराग पासवान ने कहा कि एक गठबंधन जो अपराध को बढ़ावा देने का काम करता है, संरक्षण देने का काम करता है, वो है महागठंबधन. दूसरी तरफ हम लोगों का एनडीए गठबंधन है जिसका मंत्री सिर्फ और सिर्फ विकास का है.

ये भी पढ़ें

Bihar Election 2025: नीतीश, तेजस्वी या प्रशांत किशोर… बिहार में कौन बनाएगा सरकार? पत्रकार ने कर दी चौंकाने वाली भविष्यवाणी!





Source link

Related posts

‘भारत में लोकतंत्र पर हो रहे हमले, हम चीन की तरह…’, कोलंबिया में राहुल गांधी का बड़ा बयान

DS NEWS

दिल्ली मेट्रो के दो नए कॉरिडोर का उद्घाटन, PM मोदी ने तीन नए कॉरिडोर की रखी आधारशिला

DS NEWS

2024 में दो लाख से ज्यादा भारतीयों ने छोड़ी नागरिकता, केंद्र सरकार ने लोकसभा में दी जानकारी

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy