DS NEWS | The News Times India | Breaking News
जिस वकील ने लड़ा था पीएम मोदी की मां के AI वीडियो से जुड़ा केस, बीजेपी ने उसे दिया टिकट
India

जिस वकील ने लड़ा था पीएम मोदी की मां के AI वीडियो से जुड़ा केस, बीजेपी ने उसे दिया टिकट

Advertisements



भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने मंगलवार को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी. इस लिस्ट में 71 उम्मीदवारों को टिकट दिया है. बीजेपी ने पटना साहिब से बीजेपी के विधायक नंदकिशोर यादव की टिकट काटकर रत्नेश कुशवाहा को उम्मीदवार बनाया है.

नंदकिशोर यादव की जगह इस वकील को मिला टिकट

रत्नेश कुशवाहा सरकारी वकील हैं, जिन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के AI वीडियो से जुड़ा केस पटना हाई कोर्ट में लड़ा था. इस वीडियो को कांग्रेस के एक्स हैंडल पर पोस्ट किया गया था. कोर्ट ने इस वीडियो पर रोक लगा दी थी.

मौजूदा बिहार विधानसभा स्पीकर नंदकिशोर यादव ने 2010 और 2015 चुनाव में भी पटना साहिब सीट से जीत दर्ज की थी. बीजेपी की पहली लिस्ट में सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी, प्रेम कुमार, मंगल पांडे, कृष्ण कुमार, राम नारायण मंडल और नितिन नबीन का नाम शामिल है. पार्टी ने कई मंत्रियों और विधायकों को उनकी परंपरागत विधानसभा सीट से टिकट दिया है.

पीएम मोदी की मां से जुड़ा AI वीडियो मामला

बिहार कांग्रेस ने एक एआई वीडियो जारी किया था, जिसमें पीएम मोदी की मां को दिखाया गया था. इस पर काफी विवाद हुआ और बीजेपी ने इसे पीएम मोदी की मां का अपमान बताया. वहीं कांग्रेस का कहना था कि उन्होंने इस वीडियो में कहीं भी पीएम मोदी की मां का अपमान नहीं किया है. बाद में ये मामला पटना हाई कोर्ट पहुंचा जहां से इस वीडियो को हटाने का आदेश जारी किया गया.

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को तारापुर से, मंत्री मंगल पांडे को सीवान से, विजय कुमार सिन्हा लखीसराय से, मंत्री नीतीश मिश्रा झंझारपुर सीट से चुनाव लड़ेंगे. पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद को कटिहार से टिकट दिया गया है.

बीजेपी की पहली लिस्ट में 12 मंत्री और 9 महिलाओं के नाम

कुम्हरार से पांच बार के विधायक अरुण कुमार सिन्हा का टिकट काट दिया गया है. उनकी जगह संजय गुप्ता को टिकट दिया गया है, जो पार्टी के प्रदेश महामंत्री रह चुके हैं. बीजेपी की पहली लिस्ट में 12 मंत्रियों और 9 महिलाओं के नाम भी हैं. पार्टी ने 48 विधायकों को रिपीट किया है. बीजेपी इस बार के बिहार विधानसभा चुनाव में 101 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. अब 30 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान होना बाकी है.

ये भी पढ़ें :  7 बार के विधायक, पूर्व मंत्री और विधानसभा स्पीकर… कौन हैं नंद किशोर यादव, जिनकी टिकट पर BJP ने चला दी कैंची



Source link

Related posts

हिमंत बिस्व सरमा ने गौरव गोगोई पर फिर लगाया पाकिस्तान के साथ संबंध का आरोप

DS NEWS

कोयंबटूर गैंग रेप केस: 78 गवाह और वैज्ञानिक सबूत, 7 मार्च को गुनाहों का हिसाब करेगी अदालत

DS NEWS

मनुस्मृति पर RSS चीफ मोहन भागवत बोले- ‘देश को नई स्मृति की जरूरत’, आरक्षण पर कही ये बात

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy