DS NEWS | The News Times India | Breaking News
रोटी, पराठा पर नहीं लगेगा टैक्स… टीवी-कार भी हुए सस्ते, देखें जीएसटी की नई रेट लिस्ट
Business

रोटी, पराठा पर नहीं लगेगा टैक्स… टीवी-कार भी हुए सस्ते, देखें जीएसटी की नई रेट लिस्ट

Advertisements


बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। मोदी सरकार ने दूसरी पीढ़ी के आर्थिक सुधारों को आगे बढ़ाते हुए जीएसटी ढांचे में बड़ा बदलाव किया है। जीएसटी काउंसिल ने सर्वसम्मति से फैसला किया है कि अब केवल दो कर दरें—5% और 18% लागू होंगी। वहीं, विलासिता की वस्तुओं जैसे तंबाकू और लग्जरी कारों पर *40% का विशेष टैक्स* लगाया जाएगा। नई दरें 22 सितंबर, नवरात्र के पहले दिन से लागू होंगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर इशारा किया था कि इस बार देशवासी “दोहरी दीपावली” मनाएंगे। अब रोटी, परांठा और जीवनरक्षक दवाओं पर टैक्स पूरी तरह खत्म कर दिया गया है। वहीं, साबुन, बालों का तेल और साइकिल जैसी रोजमर्रा की चीजों पर जीएसटी घटाकर केवल 5% कर दिया गया है।

मुख्य वस्तुओं पर नई दरें

– सभी प्रकार के टीवी: 18%

– 350 सीसी इंजन क्षमता वाली मोटरसाइकिल: 18%

– सीमेंट: 18%

– तिपहिया वाहन व सभी ऑटो पार्ट्स: 18%

– हैंडीक्राफ्ट, मार्बल, ग्रेनाइट ब्लॉक: 5%

– पान मसाला, तंबाकू उत्पाद, सिगरेट और अतिरिक्त चीनी युक्त पेय: 40%

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि यह केवल कर दरों को युक्तिसंगत बनाने का प्रयास नहीं है, बल्कि संरचनात्मक सुधार भी है। उनका कहना था कि इससे आम जनता को राहत मिलेगी और कारोबारियों के लिए अनुपालन आसान होगा।

आर्थिक प्रभाव

सरकार को उम्मीद है कि इन सुधारों से घरेलू खपत में जोरदार तेजी आएगी। विशेषज्ञों के अनुसार, मध्यम वर्ग अब अधिक खर्च करने के लिए प्रेरित होगा, जिससे निजी निवेश और बाजार की गतिविधियों में वृद्धि होगी। हालांकि सरकार को करीब 50,000 करोड़ रुपये का अनुमानित राजस्व नुकसान उठाना पड़ सकता है, लेकिन बढ़ती मांग से इसकी भरपाई होने की संभावना है।



Source link

Related posts

टेंपो चालक से एयरलाइन के मालिक तक का सफर… जानें कौन हैं देश के नए Shankh Airline के मालिक श्रवण कुमार विश्वकर्मा

DS NEWS

Gold Price Today: सोने की तेजी बरकरार! 26 नवंबर को 600 रुपये हुआ महंगा, जानें अपने शहर के भाव

DS NEWS

Bharat Coking Coal IPO: भारत कोकिंग कोल के IPO की लिस्टिंग टली, अब इस दिन होगी स्टॉक मार्केट में एंट्री; जानिए वजह

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy