DS NEWS | The News Times India | Breaking News
कोलंबिया में राहुल गांधी को दिखी भारतीय कंपनी की बाइक, कांग्रेस सांसद बोले- ‘3-4 कंपनियों का कब
India

कोलंबिया में राहुल गांधी को दिखी भारतीय कंपनी की बाइक, कांग्रेस सांसद बोले- ‘3-4 कंपनियों का कब

Advertisements



कोलंबिया की अपनी यात्रा के दौरान विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार (03 अक्टूबर, 2025) को भारतीय कंपनियों की वैश्विक सफलता के लिए सराहना की और भाई-भतीजावाद पर खुलकर हमला बोला. गांधी ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर अपनी एक तस्वीर शेयर की, जिसमें नेता विपक्ष एक ‘बजाज पल्सर’ मोटरसाइकिल के साथ दिखाई दिए.

राहुल गांधी ने सुझाव दिया कि भारत की व्यवसाय कंपनियां राजनीतिक संबंधों पर निर्भर रहने के बजाय खुद की योग्यता के आधार पर अंतरराष्ट्रीय पहचान बना सकती हैं. उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘Bajaj, Hero और TVS को कोलंबिया में इतना अच्छा प्रदर्शन करते देखकर गर्व हो रहा है. यह दर्शाता है कि भारतीय कंपनियां नवाचार से जीत सकती हैं, भाई-भतीजावाद से नहीं, बहुत बढ़िया काम.’

भारत में सिर्फ 3-4 कंपनियों का कब्जा

बता दें कि इससे एक दिन पहले राहुल गांधी ने कोलंबिया के मेडेलिन स्थित ईआईए विश्वविद्यालय में एक सेमिनार में भी इसी तरह की चिंता जताई थी. उन्होंने कहा, ‘तीन-चार कंपनियों की ओर से पूरी अर्थव्यवस्था पर कब्जा करना, जिनका प्रधानमंत्री से सीधा संबंध है, भारत में आम बात है.’ उन्होंने दावा किया कि देश में ‘केंद्रीकृत स्तर पर भारी भ्रष्टाचार’ है.

गांधी ने भारत की व्यवस्था की तुलना चीन से करते हुए कहा, ‘चीन की तुलना में भारत की व्यवस्था कहीं अधिक जटिल है और इसकी खूबियां पड़ोसी देश से बहुत अलग हैं. हम वह नहीं कर सकते जो चीन करता है, यानी लोगों को दबाना और एक सत्तावादी व्यवस्था चलाना. हमारी व्यवस्था इसे स्वीकार नहीं करेगी.’ 

भारत में लोकतांत्रिक व्यवस्था पर हमला

उन्होंने कहा, ‘सबसे बड़ा जोखिम भारत में लोकतंत्र पर हो रहा हमला है, क्योंकि भारत में कई धर्म, कई परंपराएं, कई भाषाएं हैं. भारत वास्तव में अपने सभी लोगों के बीच चलने वाली एक संवाद प्रक्रिया है.’ गांधी ने कहा कि भिन्न-भिन्न परंपराओं, धर्मों और विचारों को अपनी अभिव्यक्ति और अस्तित्व की आजादी की जरूरत होती है और उसे बनाने का सबसे अच्छा तरीका लोकतांत्रिक व्यवस्था है. उन्होंने कहा कि इस समय भारत में लोकतांत्रिक व्यवस्था पर व्यापक हमला हो रहा है, इसलिए यही जोखिम है. 

हालांकि उनके इस बयानों की भाजपा ने कड़ी आलोचना की. गुरुवार (02 अक्टूबर, 2025) को भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा, राहुल गांधी ने फिर वही किया, विदेशी धरती पर भारत का अपमान किया. लंदन में हमारे लोकतंत्र को बदनाम करने से लेकर अमेरिका में हमारी संस्थाओं का मजाक उड़ाने तक और अब कोलंबिया में भी, वह भारत को वैश्विक मंच पर अपमानित करने का कोई मौका नहीं छोड़ते.’

ये भी पढ़ें:- ‘देश विरोधी ताकतों के टूल बन गए हैं राहुल गांधी’, सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर लगाए कई गंभीर आरोप



Source link

Related posts

बिहार चुनाव को लेकर आया सबसे ताजा सर्वे, नीतीश कुमार या तेजस्वी यादव किसकी बढ़ेगी टेंशन?

DS NEWS

CBI कोर्ट ने 32 साल पुराने मामले में सुनाया फैसला, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हुई थी जांच

DS NEWS

दिल्ली-नोएडा-गुरुग्राम और मुंबई में 15 ठिकानों पर पड़े ED के छापे, विदेशी नागरिकों को ठगने वाले

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy