DS NEWS | The News Times India | Breaking News
एशिया कप फाइनल में बुमराह का ये खास अंदाज हुआ वायरल, जानें केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने क्या कहा ?
India

एशिया कप फाइनल में बुमराह का ये खास अंदाज हुआ वायरल, जानें केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने क्या कहा ?

Advertisements



भारत पाकिस्तान के बीच दुबई में खेले गए एशिया कप फाइनल में हारिस रऊफ को आउट करने के बाद जसप्रीत बुमराह का प्लेन डाउन वाला रिएक्शन जमकर वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं. केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भी रऊफ के आउट हुए ऑफ स्टंप और बुमराह के इशारे का स्क्रीनशॉट शेयर किया है.

किरेन रिजिजू ने कैप्शन देते हुए लिखा पाकिस्तान इसी सज़ा का हक़दार है. भारत ने बीती रात एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर नौवीं बार चैंपियनशिप अपने नाम की है. यह टूर्नामेंट पाकिस्तानी क्रिकेटरों के भड़काऊ हाव-भाव और टीम इंडिया के पाकिस्तान खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से इनकार करने के कारण भी विवादों में रहा. 

हारिस रऊफ ने की थी घटिया हरकत
भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान सुपर फोर्स स्टेज में राउफ ने भारतीय प्रशंसकों की ओर ‘विमान नीचे’ का इशारा किया था, जो जाहिर तौर पर ऑपरेशन सिंदूर के दौरान 6 भारतीय विमानों को मार गिराने के पाकिस्तान के बेबुनियाद दावों की ओर एक इशारा था. इसके बाद से ही टीम इंडिया अपने मौके का इंतजार कर रही थी और वह मौका तब आया, जब कल रात बुमराह की तेज गेंद ने राउफ़ का ऑफ़-स्टंप उखाड़ दिया. इसके बाद भारतीय तेज गेंदबाज ने राउफ को अपने खास अंदाज में जवाब दिया.

पाकिस्तानी मंत्री से टीम इंडिया ने नहीं ली ट्रॉफी  
इस रोमांचक मुकाबले में भारत की जीत के बाद पुरस्कार वितरण समारोह में उस समय बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला, जब टीम इंडिया ने एशियाई क्रिकेट परिषद के प्रमुख और पाकिस्तानी मंत्री मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया. इसके चलते नकवी मंच से चले गए और भारतीय टीम ने बिना ट्रॉफी लिए ही जश्न मनाया. 

भारत की इस शानदार जीत पर राष्ट्रपति, पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री के अलावा कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर टीम इंडिया को बधाई दी.

ये भी पढ़ें

पाकिस्तानी टीम से हाथ न मिलाने के मामले पर संजय राउत का बड़ा दावा, कहा – ‘ड्रामा है, 15 दिन पहले…’





Source link

Related posts

भारतीय नौसेना ने INS सिंधुघोष पनडुब्बी को किया रिटायर, 40 सालों तक की देश की सेवा

DS NEWS

UNSC की रिपोर्ट में ABP न्यूज़ के खुलासों पर मुहर, जैश की महिला विंग की भूमिका की पुष्टि

DS NEWS

‘मोदी जी नहीं तय करेंगे आपकी दाढ़ी कितनी लंबी होगी’ ओवैसी ने वक्फ बोर्ड के मुद्दे क्या-क्या बोला

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy