DS NEWS | The News Times India | Breaking News
ऑनलाइन सट्टेबाजी केस: युवराज सिंह, सोनू सूद जैसे कई सितारों की संपत्ति जल्द कुर्क करेगी ED
India

ऑनलाइन सट्टेबाजी केस: युवराज सिंह, सोनू सूद जैसे कई सितारों की संपत्ति जल्द कुर्क करेगी ED

Advertisements



प्रवर्तन निदेशालय (ED) जल्द ही एक ऑनलाइन सट्टेबाजी और गेमिंग प्लेटफॉर्म से जुड़े मामले में धनशोधन निवारण कानून (PMLA) के तहत कुछ खिलाड़ियों और अभिनेताओं की करोड़ों रुपये की संपत्ति कुर्क कर सकती है. आधिकारिक सूत्रों ने ‘पीटीआई’ को बताया कि ‘वनXबेट’ पोर्टल से जुड़े मामले की जांच में पाया गया है कि इनमें से कुछ हस्तियों ने उन्हें दिए गए विज्ञापन शुल्क का इस्तेमाल कई तरह की संपत्तियां हासिल करने में किया और ये PMLA के तहत ये ‘अपराध से अर्जित आय’ मानी जाती है.

संघीय जांच एजेंसी जल्द ही इन चल और अचल संपत्तियों को कुर्क करने के लिए धनशोधन निवारण अधिनियम के तहत एक अनंतिम कुर्की आदेश जारी करेगी, जिसमें संयुक्त अरब अमीरात जैसे देशों में स्थित कुछ संपत्तियां भी शामिल हैं. इन संपत्तियों का परिमाणीकरण (क्वांटिफिकेशन) और मूल्यांकन अभी जारी है.

क्रिकेटर युवराज सिंह से लेकर एक्टर सोनू सूद तक का नाम शामिल

सूत्रों ने बताया कि धनशोधन से अर्जित संपत्तियों को अपराध की आय के रूप में वर्गीकृत किया जाता है और उन्हें इसलिए कुर्क किया जाता है, ताकि इस अपराध में लिप्त व्यक्ति ऐसे आपराधिक कृत्य का फायदा न उठा पाए. उन्होंने बताया कि कुर्की आदेश जारी करने के बाद इसे PMLA के तहत संबंधित प्राधिकरण को पुष्टि के लिए भेजा जाएगा और मंजूरी मिलने पर इन संपत्तियों को जब्त करने के लिए अदालत में आरोप-पत्र दायर किया जाएगा.

पिछले कुछ हफ्तों में ED ने इस जांच के तहत युवराज सिंह, सुरेश रैना, रॉबिन उथप्पा और शिखर धवन जैसे क्रिकेटरों और अभिनेता सोनू सूद, मिमी चक्रवर्ती (पूर्व तृणमूल सांसद) और अंकुश हाजरा (बांग्ला सिनेमा) से भी पूछताछ की है. कुछ सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर से भी पूछताछ की गई. एजेंसी ने PMLA की धारा 50 के तहत इन हस्तियों के बयान दर्ज किए हैं.

ED ने ऐप की एंबेसडर एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला को किया तलब

सूत्रों ने बताया कि इनमें से कई लोगों ने मामले के जांच अधिकारी के सामने खातों और लेन-देन का विवरण प्रस्तुत किया, जिसके माध्यम से उन्होंने कथित तौर पर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से अपना एंडोर्समेंट (प्रचार) शुल्क प्राप्त किया. इस मामले में एजेंसी कुछ और खिलाड़ियों व अभिनेताओं के बयान दर्ज करेगी.

‘वनxबेट की इंडिया एंबेसडर’ अभिनेत्री उर्वशी रौतेला को तलब किया गया था, लेकिन सूत्रों के अनुसार विदेश में होने के कारण उन्होंने बयान दर्ज नहीं कराया. ED की जांच के बारे में प्रतिक्रिया के लिए ‘पीटीआई’ के ईमेल का ‘वनXबेट’ ने कोई जवाब नहीं दिया है. केंद्र सरकार ने हाल ही में एक कानून लाकर भारत में ‘रियल मनी ऑनलाइन गेमिंग’ पर प्रतिबंध लगा दिया है.

ये भी पढ़ें:- ‘लद्दाख की संस्कृति पर हमला कर रहे BJP-RSS’, सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी पर बोले राहुल गांधी



Source link

Related posts

मणिपुर में असम राइफल्स के काफिले पर घात लगाकर हमला, 2 जवान शहीद, कई घायल

DS NEWS

चक्रवाती तूफान मोंथा ने आंध्र प्रदेश में मचाई तबाही, अब किधर जा रहा, कहां खतरा? जानें बड़ी बाते

DS NEWS

केरल के इस खिलाड़ी के शतक की बदौलत भारत अंडर-19 WC फाइनल में पहुंचा, शशि थरूर ने बांधे तारीफों

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy