DS NEWS | The News Times India | Breaking News
एक्टर विजय की रैली के दौरान भगदड़ में 36 लोगों की मौत, बेकाबू भीड़ बनी हादसे की वजह | जानें बड़
India

एक्टर विजय की रैली के दौरान भगदड़ में 36 लोगों की मौत, बेकाबू भीड़ बनी हादसे की वजह | जानें बड़

Advertisements



तमिलनाडु के करूर में अभिनेता से नेता बने विजय की चुनावी रैली के दौरान शनिवार रात (27 सितंबर, 2025) बड़ा हादसा हो गया. अचानक मची भगदड़ में कम से कम 36 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. मृतकों में बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं. घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शोक जताते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं. इस घटना को लेकर अब तक यह बड़े अपडेट्स सामने आए हैं…

बिजली गुल होते ही मची अफरा-तफरी
यह रैली वेलुसामीपुरम में शाम लगभग 7:20 बजे शुरू हुई थी. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विजय का भाषण चल रहा था, तभी अचानक बिजली चली गई और पूरा मैदान अंधेरे में डूब गया. हजारों की भीड़ में भगदड़ मच गई, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया और दर्जनों लोग दबकर गिर पड़े.  मरने वालों में महिलाएं, पुरुष और बच्चे भी शामिल हैं.

तय सीमा से दोगुनी भीड़ जुटी
पुलिस सूत्रों के अनुसार, रैली में भीड़ का अनुमान शुरुआती आंकड़ों से कहीं ज्यादा रहा. प्रशासन ने 30,000 लोगों की अनुमति दी थी, लेकिन स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार करीब 60,000 लोग पहुंच गए. यह आयोजन स्थल पहले करूर के मध्य में होना था, लेकिन भीड़ और यातायात को लेकर चेतावनी के बाद इसे बदला गया था.

प्रशासन ने दिए जांच के आदेश
जिला प्रशासन ने इस घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए हैं. एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘वीडियो फुटेज और गवाहों के बयान दर्ज करने के बाद जिम्मेदारी तय की जाएगी. भीड़ नियंत्रण में चूक साफ नजर आ रही है.’

पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजा
सूत्रों ने बताया कि मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की सहायता राशि देने पर विचार किया जा रहा है.

पीएम मोदी ने जताया शोक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘तमिलनाडु के करूर में एक राजनीतिक रैली के दौरान हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना बेहद दुखद है. मेरी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है. सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.’

राष्ट्रपति मुर्मू ने भी जताई संवेदना
राष्ट्रपति मुर्मू ने घटना पर कहा, ‘तमिलनाडु के करूर जिले में भगदड़ जैसी दुर्भाग्यपूर्ण घटना में हुई जान-माल की हानि के बारे में जानकर दुःख हुआ. मैं शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं.



Source link

Related posts

जाते-जाते बांग्लादेश का बंटाधार कर रहे यूनुस, सरकारी कर्मचारियों ने घेर लिया आवास

DS NEWS

देश भर में आई बाढ़ पर शिवराज सिंह चौहान ने जताई चिंता, कहा- ‘संकट की घड़ी में हम किसानों के साथ

DS NEWS

‘थलपति विजय ने ठुकराई सलाह’, करूर भगदड़ पर पुलिसा का दावा, बताया क्यों और कैसे बेकाबू हुई भीड़

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy