DS NEWS | The News Times India | Breaking News
LIVE: कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में खरगे ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा – वोट काटने की…
India

LIVE: कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में खरगे ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा – वोट काटने की…

Advertisements


कांग्रेस ने बिहार चुनाव के लिए पूरी ताकत लगा दी है. उसने भारतीय जनता पार्टी को किसी भी मौके पर नहीं छोड़ा. अब कांग्रेस पटना में बुधवार (24 सितंबर) को बड़ी बैठक करने वाली है. कांग्रेस की वर्किंग कमेटी की बैठक में सदाकत आश्रम में होगी, जिसमें सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ-साथ प्रियंका गांधी भी शामिल होंगी. 

कांग्रेस की बिहार इकाई के अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक में वोट चोरी और अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन द्वारा लगाए गए टैरिफ सहित राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के मुद्दों पर चर्चा की जाएगी. उन्होंने बताया कि इस बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, महासचिव दीपा दास मुंशी और सैयद नासिर हुसैन, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार समेत कई शीर्ष नेता शामिल होंगे.

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी (बीपीसीसी) प्रमुख ने भाजपा नीत राजग द्वारा लगाए गए इस आरोप को खारिज कर दिया कि CWC की बैठक आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पटना में आयोजित की जा रही है.

बैठक से ठीक एक दिन पहले, कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इसे एक ‘ऐतिहासिक अवसर’ करार दिया. उन्होंने कहा, बिहार का कांग्रेस की विरासत में हमेशा से अहम स्थान रहा है, और कल की विस्तारित CWC बैठक में यही विरासत केंद्र में होगी.

वेणुगोपाल ने याद दिलाया कि कैसे बिहार महात्मा गांधी के चंपारण सत्याग्रह से लेकर डॉ. राजेंद्र प्रसाद और बाबू जगजीवन राम जैसे राष्ट्रीय नेताओं की जन्मभूमि रहा है. उन्होंने कहा, ”बिहार एक बार फिर दो राहों पर खड़ा है. एक ओर आशा, सामाजिक न्याय और विकास की राजनीति है और दूसरी ओर नफरत, हिंसा, बेरोजगारी और संविधान के विनाश की राजनीति है. ऐसे में यह बैठक एक स्पष्ट संदेश है कि कांग्रेस बिहार के लोगों के साथ है.”

वेणुगोपाल ने भाजपा पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि राज्य में ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR)’ प्रक्रिया को बिगाड़ा गया है और यह भाजपा की ‘वोट चोरी’ रणनीति का हिस्सा है.



Source link

Related posts

फिर निकला नेहरू के पत्रों का जिन्न! संस्कृति मंत्री ने सोनिया गांधी को चिट्ठी लिख की दस्तावेज ल

DS NEWS

शंकराचार्य के समर्थन में अयोध्या का संत-समाज, CM योगी से की निष्पक्ष जांच की मांग

DS NEWS

1947 से अब तक देश के प्रधानमंत्रियों ने लाल किले से जनता के सामने कैसे रखा भविष्य के भारत का नज

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy