DS NEWS | The News Times India | Breaking News
IAS-IPS अधिकारियों के लिए कॉलोनी बसाने की योजना में हुई थी हेराफेरी, ED ने लिया बड़ा एक्शन
India

IAS-IPS अधिकारियों के लिए कॉलोनी बसाने की योजना में हुई थी हेराफेरी, ED ने लिया बड़ा एक्शन

Advertisements



असम के गुवाहाटी में ऑल इंडिया सर्विसेज ऑफिसर्स को-ऑपरेटिव ग्रुप हाउसिंग सोसायटी जमीन घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है. ईडी ने 94.22 लाख रुपये की आठ संपत्तियां अटैच की है. ये संपत्तियां आरोपी राजेंद्र नाथ की बताई जा रही है. साथ ही, इस केस में सौतिक गोस्वामी और राजेंद्र नाथ के खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल की गई है.

ये मामला उस समय शुरू हुआ, जब गुवाहाटी की इस सोसायटी ने IAS, IPS और IFS अधिकारियों के लिए कॉलोनी बसाने की योजना बनाई थी. इसके लिए 86 बीघा जमीन खरीदने का सौदा हुआ और सोसायटी ने सौतिक गोस्वामी को 3.60 करोड़ रुपये एडवांस दिए. लेकिन जमीन सोसायटी को कभी नहीं मिली. बाद में सिर्फ 50 लाख रुपये वापस किए गए और करीब 3.10 करोड़ रुपये हड़प लिए गए.

ईडी की जांच में क्या हुआ खुलासा?

पुलिस और बाद में ईडी की जांच में सामने आया कि सौतिक गोस्वामी ने जमीन खरीदने के लिए राजेंद्र नाथ से निजी समझौता किया था. नकद लेन-देन के सबूत, रसीदें और गवाहों के बयान मिले हैं. ईडी की जांच में सामने आया कि घोटाले के बाद 2016 से 2023 के बीच राजेंद्र नाथ ने कई संपत्तियां खरीदीं. इनकी कीमत और उनकी आमदनी में कोई मेल नहीं मिला. इन्हें ही गैर-कानूनी कमाई यानी प्रोसिड्स ऑफ क्राइम (Proceeds of Crime) माना गया.

ईडी ने जिन संपत्तियों को अटैच किया है, उनमें असम के कुकुरमारा, जोगिपारा, बर्हंती मणियारी, बंगारा, कवाइमरी और रामपुर गांव की जमीनें शामिल हैं. ईडी का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और इसमें और भी खुलासे हो सकते है.

यह भी पढ़ेंः ‘राजनीति में रहना है तो मोटी चमड़ी…’, BJP प्रवक्ता गौरव भाटिया की याचिका पर ऐसा क्यों बोला दिल्ली हाई कोर्ट?



Source link

Related posts

पीएम मोदी, पुतिन, जिनपिंग बने दुनिया की नई धुरी, जानें भारत को SCO समिट से मिली क्या 5 बड़ी चीज

DS NEWS

वंदे मातरम् पर संसद में बोल रहे थे रक्षामंत्री, किसी ने बीच में टोका तो भड़क गए राजनाथ, Video

DS NEWS

ट्रंप के टैरिफ से भारत के 2 अरब डॉलर के झींगा निर्यात पर बड़ा संकट, मोदी सरकार से की ये अपील

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy