DS NEWS | The News Times India | Breaking News
तेज हवाएं, बिजली की गरज और लहरों की गड़गड़ाहट.. क्या अंडमान की ओर बढ़ रहा है एक और चक्रवात?
India

तेज हवाएं, बिजली की गरज और लहरों की गड़गड़ाहट.. क्या अंडमान की ओर बढ़ रहा है एक और चक्रवात?

Advertisements



भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवातीय स्थिति पैदा होने के कारण अंडमान निकोबार द्वीपसमूह के लिए ‘चक्रवाती चेतावनी’ जारी की है, जिसके 24 सितंबर से तेज होने की संभावना है. अधिकारियों ने मंगलवार (23 सितंबर, 2025) को यह जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि ऐसे मौसम के चलते 25 सितंबर तक भारी बारिश हो सकती है, ऐसे में स्थानीय बंदरगाहों पर चेतावनी जारी कर दी गई है. अधिकारियों ने कहा, ’24 सितंबर को अंडमान निकोबार द्वीप समूह में एक दो स्थानों पर 40-50 किलोमीटर की गति से तेज हवाएं चल सकती हैं और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं.’

अंडमान द्वीप पर भारी बारिश की संभावना

एक अधिकारी ने कहा, ’25 और 26 सितंबर को अंडमान द्वीप पर एक या दो स्थानों पर भारी वर्षा (07-11 सेमी) होने की संभावना है, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पर एक या दो स्थानों पर 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है और गरज के सााथ बौछारें पड़ सकती हैं.’

समुद्र की स्थिति खराब रहने की आशंका

उन्होंने कहा, ’27 और 28 सितंबर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के एक-दो स्थानों पर 40-50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवा चलने और बिजली गिरने के साथ गरज होने और बौछारें पड़ने की संभावना है. अंडमान सागर और अंडमान और निकोबार तट पर 35-45 किमी प्रति घंटे से लेकर 55 किमी प्रति घंटे की गति तक की तेज हवा चलने की आशंका है.’ 

उन्होंने कहा, ‘आने वाले पांच दिनों में समुद्र की स्थिति खराब रहने की आशंका है और मछुआरों को 25 सितंबर तक अंडमान सागर और अंडमान और निकोबार तट के आसपास समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है.

ये भी पढ़ें:- जेल से छूटे आजम खान को नई पार्टी बनाने की सलाह, मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने अखिलेश यादव को लेकर किया बड़ा दावा



Source link

Related posts

‘मस्जिद नहीं, वहां सिर्फ ईंटें’, बाबरी निर्माण को लेकर अभिषेक बनर्जी का हुमायूं कबीर पर तंज

DS NEWS

युवा कांग्रेस ने ECI दफ्तर की दीवारों पर चिपकाए ‘ब्राजील मॉडल वोट चोरी’ के पोस्टर, चुनाव आयोग प

DS NEWS

‘हमारी सरकार बनी तो महिलाओं को नहीं उठाना होगा किसी पार्टी का झंडा’, गौरव गोगोई का हिमंता पर अट

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy