DS NEWS | The News Times India | Breaking News
‘प्राइवेट हेलिकॉप्टर, थाईलैंड में विला…’, ED की दिल्ली के बिजनेसमैन के ठिकानों पर रेड
India

‘प्राइवेट हेलिकॉप्टर, थाईलैंड में विला…’, ED की दिल्ली के बिजनेसमैन के ठिकानों पर रेड

Advertisements


प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 19 और 20 सितंबर को दिल्ली और हिमाचल प्रदेश में बड़ी कार्रवाई करते हुए छह ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की. यह छापे दिल्ली स्थित इंपीरियल ग्रुप के चेयरमैन मनविंदर सिंह, उनकी पत्नी सागरी सिंह और सहयोगियों से जुड़ी संपत्तियों पर मारे गए.

यह कार्रवाई फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (FEMA) के तहत की गई, जिसमें 80 करोड़ रुपये से अधिक की बेनामी विदेशी संपत्तियों का खुलासा हुआ है. ईडी की जांच में सामने आया कि मनविंदर सिंह और उनकी पत्नी ने बेनामी व्यवस्था के जरिए कई विदेशी कंपनियों और प्रॉपर्टीज में निवेश किया है. इनमें सिंगापुर स्थित Aerostar Venture Pte Ltd और दुबई की United Aerospace DWC LLC में हिस्सेदारी शामिल है. इन कंपनियों के जरिए करोड़ों रुपये के लेन-देन किए गए, जिनमें असुरक्षित लोन और वेतन भुगतान जैसी चीजें शामिल थीं.

जांच में हुआ बड़ा खुलासा

जांच से पता चला कि 31 मार्च 2025 तक दुबई की कंपनी में लगभग 38 करोड़ रुपये की विदेशी संपत्ति दर्ज थी. वहीं थाईलैंड के कोह समुई स्थित लग्जरी ‘विला समायरा’ की कीमत करीब 16 करोड़ रुपये आंकी गई है. इसके अलावा ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स में रजिस्टर्ड कंपनियां और सिंगापुर में विदेशी बैंक खाते भी मिले हैं.

छापेमारी में बड़े पैमाने पर कैश ट्रांजैक्शन का मिला सबूत

हिमाचल के शिमला स्थित औरामाह वैली प्रोजेक्ट साइट पर छापेमारी में बड़े पैमाने पर कैश ट्रांजैक्शन का सबूत मिला. जांच में सामने आया कि फ्लैट बिक्री से होने वाली आय का एक बड़ा हिस्सा नकद में लिया गया और समानांतर खातों में दर्ज लेन-देन से लगभग 29 करोड़ रुपये की निकासी का खुलासा हुआ.

ईडी को इस बात का शक

ईडी को शक है कि यह रकम हवाला नेटवर्क और गैरकानूनी चैनलों के जरिए विदेश भेजी गई, जहां इसका उपयोग बेनामी प्रॉपर्टीज खरीदने या मनी लॉन्ड्रिंग कर वापस भारत में लाने में किया गया.

छापेमारी के दौरान 50 लाख रुपये नकद (जिसमें पुराने 500 के नोट भी शामिल थे), 14,700 अमेरिकी डॉलर की विदेशी मुद्रा, तीन लॉकर, कई अहम दस्तावेज और बैंक पासबुक बरामद किए गए. ईडी ने साफ किया है कि जांच अभी जारी है और आने वाले दिनों में इस अंतरराष्ट्रीय बेनामी संपत्ति नेटवर्क को लेकर और भी चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें-

हिज्बुल्लाह पर जीत के बाद शांति की ओर बढ़ा इजरायल! सीरिया से बातचीत पर क्या बोले PM नेतन्याहू?



Source link

Related posts

‘ये फादर ऑफ ऑल डील्स नहीं हो सकता’, ट्रंप ने भारत पर घटाया टैरिफ तो आया कांग्रेस का रिएक्शन

DS NEWS

दिल्ली कार ब्लास्ट पर आया मुस्लिम संगठनों का बयान, जानें किसने-क्या कहा?

DS NEWS

साउथ कोरियन लिव इन पार्टनर को मणिपुर की रहने वाली लवर ने उतारा मौत के घाट, जानें आखिर हुआ क्या?

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy