DS NEWS | The News Times India | Breaking News
मणिपुर के BSF जवान दीपक को पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, बोले- वीर सपूत ने ऑपरेशन सिंदूर में निभ
India

मणिपुर के BSF जवान दीपक को पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, बोले- वीर सपूत ने ऑपरेशन सिंदूर में निभ

Advertisements


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (13 सितंबर, 2025) को मणिपुर दौरे पर रहे. यहां उन्होंने कहा कि मणिपुर ने भारत की रक्षा और स्वतंत्रता संग्राम में अहम योगदान दिया है. उन्होंने मणिपुर को ‘वीरों की भूमि’ बताया और इसके लोगों के बलिदान को नमन किया. पीएम मोदी ने हिंसा को गंभीर अन्याय बताया और सभी से मिलकर मणिपुर को विकास और शांति की राह पर आगे ले जाने का आह्वान किया.

पीएम मोदी ने मणिपुर के बीएसएफ कांस्टेबल दीपक चिंगखम को विशेष श्रद्धांजलि अर्पित की, जो 10 मई को जम्मू-कश्मीर के आरएसपुरा सेक्टर में पाकिस्तान की फायरिंग में शहीद हो गए थे. उन्होंने कहा, ‘हम शहीद दीपक चिंगखम के बलिदान को हमेशा याद रखेंगे.’ इसके साथ ही मणिपुर सरकार ने शहीद के परिवार को विशेष राज्य सरकार की नौकरी देने का निर्णय लिया और उन्हें 10 लाख रुपए का आर्थिक सहायता प्रदान की गई.

ऑपरेशन सिंदूर में मणिपुरी सैनिकों की भूमिका
प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में हुई ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा, ‘दुनिया ने भारतीय सेना की ताकत देखी है. हमारी सेना ने पाकिस्तान की फौज को हिलाकर रख दिया. इस सफलता में मणिपुर के बहादुर बेटे-बेटियों का भी योगदान है.’

पीएम मोदी ने कहा- मणिपुर का स्वतंत्रता संग्राम में विशेष योगदान
प्रधानमंत्री ने मणिपुर के लोगों के योगदान को याद करते हुए कहा कि भारतीय राष्ट्रीय सेना द्वारा तिरंगा फहराने से लेकर हालिया सैन्य अभियान ‘ऑपरेशन सिंदूर’ तक मणिपुर हमेशा भारत की रक्षा और स्वतंत्रता के लिए आगे रहा. उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस का हवाला देते हुए बताया कि कैसे उन्होंने मणिपुर को भारत की स्वतंत्रता का द्वार बताया था.

हिंसा पर कड़ा संदेश
पीएम मोदी ने कहा, ‘मणिपुर में किसी भी प्रकार की हिंसा बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है. यह हमारे पूर्वजों और आने वाली पीढ़ियों के साथ अन्याय है. हमें मणिपुर को शांति और विकास की दिशा में आगे बढ़ाना है और यह काम हम सब मिलकर करेंगे.’

मणिपुरी संस्कृति और खेल में योगदान
प्रधानमंत्री ने मणिपुरी संस्कृति और खेलों के योगदान की भी सराहना की. उन्होंने कहा, ‘भारतीय संस्कृति बिना मणिपुरी संस्कृति के अधूरी है, और भारत के खेल भी मणिपुरी खिलाड़ियों के बिना अधूरे हैं.’



Source link

Related posts

कांग्रेस की पूर्व विधायक ने फ्लाइट में अमेरिकी महिला की जान बचाई, सिद्धारमैया ने कही यह बात

DS NEWS

‘बोर्ड लगाएं – यहां बिकता है स्वदेशी सामान’, ट्रंप के टैरिफ पर पीएम मोदी ने अहमदाबाद से दिया बड

DS NEWS

क्या नेपाल की तरह भारत में भी हो सकता है Gen Z प्रदर्शन? KTR ने दिया चौंकाने वाला जवाब

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy