DS NEWS | The News Times India | Breaking News
High Court Bomb Threat: दिल्ली-बॉम्बे हाईकोर्ट को बम से उड़ाने के धमकी, पुलिस के जांच में बड़ा खुलासा
India

High Court Bomb Threat: दिल्ली-बॉम्बे हाईकोर्ट को बम से उड़ाने के धमकी, पुलिस के जांच में बड़ा खुलासा

Advertisements


दिल्ली और बॉम्बे हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी दोनों हाई कोर्ट के आधिकारिक ईमेल पर भेजी गई थी। धमकी भरे मेल में कोर्ट परिसर में तीन बम रखे होने का दावा किया गया और दोपहर 2:00 बजे तक कोर्ट परिसर खाली करने की चेतावनी दी गई। धमकी मिलने के बाद जजों ने सुनवाई स्थगित कर दी और कोर्ट रूम में मौजूद सभी जज और वकील बाहर आ गए। कोर्ट परिसर को खाली करवाया गया और बम निरोधक दस्ता तथा डॉग स्क्वाड की टीम ने छानबीन शुरू कर दी। हालांकि, तलाशी के दौरान कोर्ट परिसर में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। बॉम्बे हाई कोर्ट में भी ऐसी ही स्थिति देखने को मिली, जहां धमकी मिलते ही सभी सुनवाई रोक दी गईं और लोगों को बाहर जाने का आदेश दिया गया। एक व्यक्ति ने बताया, “हमें इतना बताया है कि अभी के अभी आपको बाहर निकलना है बस।” पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह धमकी कहां से आई और इसके पीछे कौन लोग हैं। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि एक ही दिन दो बड़े हाई कोर्ट को इस तरह की धमकी मिलना महज इत्तफाक है या कोई साजिश।



Source link

Related posts

जज कैश कांड : जस्टिस यशवंत वर्मा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने आदेश सुरक्षित रखा

DS NEWS

‘कितने लोगों से पूछताछ हुई, कितने घंटी चली’, अमित शाह ने संसद को बताई पहलगाम से जुड़ी हर एक बात

DS NEWS

ओडिशा के कटक में दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान सांप्रदायिक झड़प, पथराव में DCP समेत कई घायल, 6

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy