DS NEWS | The News Times India | Breaking News
ऑनलाइन बेटिंग रैकेट का भंडाफोड़, ED ने 8 लोगों की 34.26 करोड़ की संपत्तियां की जब्त
India

ऑनलाइन बेटिंग रैकेट का भंडाफोड़, ED ने 8 लोगों की 34.26 करोड़ की संपत्तियां की जब्त

Advertisements


ED ने डब्बा ट्रेडिंग और ऑनलाइन सट्टेबाजी से जुड़े एक मामले में बड़ी कार्रवाई की है. ED हेडक्वार्टर्स इन्वेस्टिगेशन यूनिट की जांच के बाद 34.26 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्तियां अस्थायी तौर पर अटैच कर दी है. ये संपत्तियां विशाल अग्रिहोत्री, तरुण श्रीवास्तव, हितेश अग्रवाल, धर्मेश राजनिकांत त्रिवेदी, श्रीनिवासन रामासामी, करण सोलंकी, धवल देवराज जैन और उनके परिवार से जुड़ी है.

ED ने ये जांच मध्य प्रदेश के इंदौर के लसूड़िया पुलिस स्टेशन में दर्ज FIR के आधार पर शुरू की थी. जांच में सामने आया कि आरोपी कई कंपनियों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स को चलाते थे. इनमें V Money/VM Trading (M/s Standard Trades Ltd), 11Starss, Lotusbook247, 8 Stock Heights, Goldmine, Vertex, Gamebetleague, iBull Capital Ltd, Playbook, TargetFX, World777 जैसे नाम शामिल हैं. 

अवैध तरीके से निवेश कर खरीदी संपत्तियां

इन प्लेटफॉर्म्स के जरिए डब्बा ट्रेडिंग और ऑनलाइन बेटिंग का धंधा चल रहा था. ED की जांच में पता चला कि इन प्लेटफॉर्म्स से जुटाए गए पैसों को फर्जी बैंक अकाउंट्स, हवाला नेटवर्क और क्रिप्टोकरेंसी के जरिए इधर-उधर किया जाता था. इस पूरे नेटवर्क में निवेशकों और प्रतिभागियों से मोटी रकम वसूली जाती थी और बाद में उसे अवैध तरीके से निवेश कर संपत्तियां खरीदी जाती थी.

ED ने दिसंबर 2024, जून और जुलाई 2025 में इंदौर, भोपाल, मुंबई, चेन्नई और अहमदाबाद में छापे मारे थे. इन छापों में बड़ी मात्रा में रिकॉर्ड, डिजिटल डिवाइस, कैश, चांदी, सोना और क्रिप्टोकरेंसी जब्त किए गए थे. जांच के दौरान आरोपियों और अन्य लोगों के बयान भी दर्ज किए गए, जिनसे साफ हुआ कि इस अवैध कमाई को परिवार और कंपनियों के नाम पर लगाकर आलीशान संपत्तियां खरीदी गई.

कुल 58.39 करोड़ की संपत्ति अटैच और जब्त

इससे पहले भी ED ने इस मामले में 24.13 करोड़ रुपए की नकदी, लग्जरी घड़ियां, सोना-हीरे के गहने, बैंक अकाउंट्स और डिमैट होल्डिंग्स फ्रीज/जब्त किए थे. अब 34.26 करोड़ की संपत्ति और अटैच होने के बाद, इस केस में कुल मिलाकर 58.39 करोड़ रुपए की संपत्ति अटैच और जब्त हो चुकी है. ED के मुताबिक मामले की जांच अभी जारी है. 

ये भी पढ़ें:- Gen-Z आंदोलन ने कर दिया तख्तापलट… PM केपी शर्मा ओली के बाद अब राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने दिया इस्तीफा



Source link

Related posts

यूएस टैरिफ के बीच भारत को क्या करना चाहिए? एक्सपर्ट फरीद जकारिया की बड़ी सलाह

DS NEWS

एयरपोर्ट से लेकर रेलवे-मेट्रो के विस्तार तक इन 8 प्रस्तावों को मोदी कैबिनेट ने दिखाई हरी झंडी

DS NEWS

DGCA के नए नियमों में ऐसा क्या है? पायलट हो गए खफा, चिट्ठी लिखकर निकाला गुस्सा

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy