DS NEWS | The News Times India | Breaking News
‘मेडिसिन मैन’ राजेश सिंह दयाल ने जेल में मनाया जन्मदिन, स्वास्थ्य शिविर में कैदियों को परामर्श
India

‘मेडिसिन मैन’ राजेश सिंह दयाल ने जेल में मनाया जन्मदिन, स्वास्थ्य शिविर में कैदियों को परामर्श

Advertisements


यूपी के मेडिसिन मैन राजेश सिंह दयाल ने अपने जन्मदिन के अवसर पर एक अनोखी पहल की. उन्होंने राजेश सिंह दयाल फाउंडेशन के माध्यम से लखनऊ जेल में कैदियों के लिए एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया. इस शिविर का उद्घाटन माननीय कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने किया. 

शिविर में कैदियों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की ओर से परामर्श, स्वास्थ्य जांच और निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं. साथ ही सभी कैदियों को फल भी वितरित किए गए. मुख्य अतिथि दारा सिंह चौहान ने राजेश सिंह दयाल के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि राजेश सिंह ने अब तक उत्तर प्रदेश के लगभग 2 लाख लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की हैं और 50,000 से अधिक वृद्धजनों की मोतियाबिंद सर्जरी करवाई है.

अन्य जेलों में भी लगाएंगे स्वास्थ्य शिविर

चौहान ने कहा कि राजेश सिंह ने अपना जन्मदिन कैदियों के बीच मनाकर यह सिद्ध किया है कि सच्ची समाजसेवा वही है, जो हर वर्ग तक बिना भेदभाव पहुंचे. राजेश सिंह दयाल ने कहा कि यह मेडिकल कैंप सिर्फ दवाइयों और जांच तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक संदेश है कि आप अकेले नहीं हैं और समाज ने आपको भुलाया नहीं है.

उन्होंने कहा कि वह आने वाले महीनों में उत्तर प्रदेश की अन्य जेलों में भी इसी तरह के स्वास्थ्य शिविर आयोजित करेंगे. डीजी जेल प्रेम चंद मीणा ने कहा कि राजेश सिंह का यह प्रयास समाज के प्रति उनकी संवेदनशीलता का प्रमाण है.

जेल अधीक्षक ने की तारीफ

जेल अधीक्षक आर.के. जायसवाल ने कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया और विशेष रूप से उल्लेख किया कि कैदियों के बीच जन्मदिन मनाकर राजेश सिंह दयाल ने यह साबित कर दिया है कि उनकी समाजसेवा किसी भेदभाव से परे है.

इस अवसर पर राजेश सिंह दयाल ने कहा कि यह उनके जीवन का सबसे विशेष जन्मदिन है, क्योंकि उन्होंने इसे समाज के उस हिस्से के साथ बिताया है, जिनकी तरफ शायद ही कोई ध्यान देता है. उन्होंने कहा कि हर इंसान को दूसरा मौका मिलना चाहिए और अगर आप बदलने का संकल्प लें तो दुनिया की कोई ताकत आपको रोक नहीं सकती.

ये भी पढ़ें:- बीजेपी सांसदों की दो दिन की पाठशाला के समापन पत्र पीएम ने दिया ‘मोदी मंत्र’



Source link

Related posts

तिरुवनंतपुरम में बीजेपी ने लेफ्ट को पछाड़ा, जीता नगर निगम चुनाव, PM मोदी ने दी बधाई

DS NEWS

‘धोखाधड़ी और न्याय साथ नहीं’, नोएडा में जमीन अधिग्रहण के लिए मुआवजे पर आदेश SC ने वापस लिया

DS NEWS

इंस्टाग्राम वाली लव स्टोरी में निकला झोल! 19 वर्षीय छात्रा के साथ प्रेमी ने किया रेप

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy