DS NEWS | The News Times India | Breaking News
नेपाल में सोशल मीडिया एप्स पर बैन से बवाल, कई शहरों में कर्फ्यू, भारत ने सीमा पर बढ़ाई सुरक्षा
India

नेपाल में सोशल मीडिया एप्स पर बैन से बवाल, कई शहरों में कर्फ्यू, भारत ने सीमा पर बढ़ाई सुरक्षा

Advertisements


नेपाल में केपी ओली सरकार की ओर से सोशल मीडिया के 26 एप्स पर बैन के बाद सोमवार (08 सितंबर, 2025) को नेपाल के काठमांडू में युवाओं की ओर से जोरदार प्रदर्शन किया गया. नेपाल में सोशल मीडिया पर बैन के बाद सोशल मीडिया यूजर्स को यह बात पची नहीं और विरोध करने वाले काठमांडू में सड़कों पर उतर गए.  

यह प्रदर्शनकारी नई जनरेशन के वह युवा हैं, जो देश में सोशल मीडिया पर बैन लगने के बाद काफी नाराज हैं. इन युवाओं ने पहले शांतिपूर्ण विरोध की बात कही थी, लेकिन प्रदर्शन उग्र हो गए हैं और वह संसद भवन तक पहुंच गए. इसके बाद नेपाल के हालात काफी खराब हो गए और नेपाल के कई जगहों पर कर्फ्यू लगा दिया गया.

भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसी मुस्तैद

वहीं काठमांडू समेत महाराजगंज जनपद के सोनौली सीमा से सटे भैरहवा में भी नेपाल सरकार की ओर से कर्फ्यू लगा दिया गया. नेपाल के हालात को देखते हुए भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसी पूरी तरह से अलर्ट हो चुकी हैं और नेपाल की घटनाओं पर पल-पल की नजर बनाए रखी गई है. 

साथ ही साथ नेपाल से हर आने जाने वालों की सघन तलाशी जांच के बाद में ही उन्हें भारत में प्रवेश करने दिया जा रहा है और सीसीटीवी कैमरे से भी नजर बनाए रखी गई है. साथ ही साथ भारत नेपाल की खुली सीमा होने के कारण एसएसबी और पुलिस के जवान पेट्रोलिंग करते हुए भी नजर आ रहे हैं.

नेपाल के हालात पर भारत की पल-पल की नजर 

आपको बता दें कि जिस तरह से नेपाल के हालात हैं, उस पर भारत सरकार की भी नजर बनी हुई है. साथ ही साथ भारत-नेपाल सीमा से सटे तैनात तमाम सुरक्षा एजेंसियां नेपाल के हालात पर पल-पल की नजर बनाए हुए हैं.

इस मामले के बाद सोनौली बॉर्डर के पास ट्रकों की लंबी कतार लगी है. जानकारी के अनुसार, कुछ पर्यटकों को वापस जाने की सलाह भी दी जा रही है और कहा जा रहा है कि हालात सुधरने के बाद आ जाएं.

रिपोर्ट- नीतीश कुमार पांडे

ये भी पढ़ें:- बीजेपी सांसदों की दो दिन की पाठशाला के समापन पत्र पीएम ने दिया ‘मोदी मंत्र’



Source link

Related posts

हैदराबाद में मौसम विभाग को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलते ही मचा हड़कंप

DS NEWS

‘उमर खालिद मेरा गुरु नहीं है’, दिल्ली की अदालत में शरजील इमाम ने दलील दी

DS NEWS

‘हमें अब तक सवालों के जवाब नहीं मिले’, SIR 2.0 के ऐलान पर भड़की कांग्रेस; किरेन रिजिजू ने की EC

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy